NEET PG 2025 कट-ऑफ कम करने से डॉक्टरों की योग्यता पर असर नहीं, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

NEET PG 2025 की काउंसलिंग में कट-ऑफ कम किए जाने को लेकर चल रहे विवाद पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना रुख साफ कर दिया है. सरकार का तर्क है कि कट-ऑफ कम करने से डॉक्टरों की काबिलियत पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा.

NEET PG cut off reduction

NEET PG 2025 के कटऑफ में कमी के फैसले का बचाव करते हुए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि NEET PG के क्वालीफाइंग कट-ऑफ में कमी करने से डॉक्टरों की योग्यता पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा. इसका मुख्य कारण यह है कि सभी उम्मीदवार पहले से ही MBBS की कठिन परीक्षा पास कर न्यूनतम योग्यता के मानकों पर खरे उतर चुके होते हैं. NEET-PG महज सीमित पीजी सीटों के आवंटन के लिए मात्र एक फिल्टर व्यवस्था है.
इसका असली मकसद सीमित पोस्टग्रेजुएट सीटों के लिए उम्मीदवारों के बीच मेरिट लिस्ट तैयार करना है. गौरतलब है कि नीट पीजी 2025-26 सत्र के लिए काउंसलिंग के तीसरे दौर में माइनस अंक वालों को भी PG में प्रवेश देने के NBEM के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इस दलील पर कोर्ट में सुनवाई जारी है.

विज्ञापन

क्या है मामला, केंद्र सरकार ने हल्फनामे में क्या कहा?

नीट पीजी 2025-26 सत्र के लिए काउंसलिंग के तीसरे दौर में क्वालीफाइंग प्रतिशत को कम किया गया था. इस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. केंद्र ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि NEET-PG परीक्षा का उद्देश्य डॉक्टरों की न्यूनतम योग्यता की जांच करना नहीं है—यह तो MBBS डिग्री से ही साबित हो चुकी होती है. NEET-PG का असली मकसद सीमित पोस्टग्रेजुएट सीटों के लिए उम्मीदवारों के बीच मेरिट लिस्ट तैयार करना है.

विज्ञापन

कट-ऑफ कम करना एक प्रशासनिक कदम है, जो मेरिट को प्रभावित नहीं करता. सीट अलॉटमेंट अभी भी मेरिट और पसंद के आधार पर होती है. यह कट-ऑफ में कमी 2017 से NEET-PG शुरू होने के बाद कई बार हो चुकी है, जैसे 2023 में कई कैटेगरी में जीरो तक पहुंच गई थी.

मरीजों की सुरक्षा पर केंद्र का पक्ष

केंद्र ने स्पष्ट किया कि मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे सवाल गलत हैं. सभी एडमिट उम्मीदवार पहले से ही लाइसेंस प्राप्त MBBS डॉक्टर हैं, जो स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस कर सकते हैं. पोस्टग्रेजुएट ट्रेनिंग के दौरान वे सीनियर फैकल्टी और स्पेशलिस्ट्स की सख्त निगरानी में काम करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ