NEET PG 2026 से जुड़े 5 बड़े बदलाव, परीक्षा केंद्र अलॉट करने का तरीका भी बदला, जानें कैसे मिलेगी सेंटर में एंट्री?

NEET PG 2026 के लिए बड़े बदलाव किए गए हैं, जिनके बारे में हर परीक्षार्थी का पता होना चाहिए. आगामी 30 अगस्त को नए नियमों के साथ ही एग्जाम होगा. नीट यूजी एग्जाम को लेकर गहराए विवाद के मद्देनजर एग्जाम को लेकर सख्ती बरती गई है.

NEET PG 2026

देशभर में 2 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए नीट एग्जाम देंगे.

विज्ञापन

आगामी 30 अगस्त को NEET PG 2026 एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है. NEET UG 2026 एग्जाम को लेकर गहराए विवाद और गड़बड़ियों से सबक लेते हुए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 एग्जाम के लिए कुछ बदलाव किए हैं. इन बदलावों का मकसद एग्जाम को सुरक्षित, लीक और नकल रहित बनाना है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने NEET PG 2026 एग्जाम की की तैयारियों की समीक्षा की. वहीं अधिकारियों को बिना किसी परेशानी और गड़बड़ी के छात्रों के लिए सुविधाजनक तरीके से परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

UP Police Result Out: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और कटऑफ लिस्ट जारी, जानें कैसे करें चेक

विज्ञापन

340 शहरों में 1300 सेंटरों पर होगा एग्जाम

बता दें कि इस साल NEET PG 2026 के लिए 273183 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है. यह संख्या पिछले साल के परीक्षार्थियों की संख्या से 12.5% अधिक है. इस बार एग्जाम देशभर के 340 शहरों में 1300 से ज्यादा केंद्रों पर होगी. वहीं एग्जाम के लिए करीब 60000 से अधिक कर्मचारी तैनात किए जाएंगे. वहीं एग्जाम सेंटर के आस-पास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे. परीक्षा केंद्रों की तलाशी ली जाएगी और CCTV से निगरानी होगी. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से एग्जाम सेंटर में एंट्री मिलेगी और एंट्री से पहले उम्मीदवारों की तलाशी ली जाएगी. एग्जाम सेंटर पर जैमर लगे होंगे और लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी. 

सिंगल शिफ्ट और 200 की बजाय 180 प्रश्न

हाल के वर्षों में कुछ परिस्थितियों की वदह से NEET-PG परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी लेकिन अब NEET-PG 2026 परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराई जाएगी.  बता दें कि इस बार एग्जाम 2 की बजाय एक ही शिफ्ट में होगा. लेकिन एग्जाम का टाइम पहले की तरह 210 मिनट यानी 3 घंटे 30 मिनट का ही रहेगा. वहीं इस बार एग्जाम में पूछे जाने वाले सवालों की संख्या भी घटाकर 180 कर दी गई है. जबकि पहले 200 प्रश्न होते थे और पूरा एग्जाम 800 नंबर का होता था, लेकिन सवाल कम होने और टाइम साढ़े 3 घंटे का ही होने पर छात्रों को पेपर पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा.

विज्ञापन

घर के पास सेंटर और 3 हफ्ते पहल अलॉटमेंट

नए नियमों के अनुसार, इस बार एग्जाम सेंटर अलॉट करने का तरीका भी नया है. इस बार पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर नहीं, बल्कि 3 में से एक राज्य चुनने का विकल्प मिला है, जिसके चलते परीक्षार्थी को घर के पास ही एग्जाम सेंटर मिल जाएगा. अब से पहले आस-पास के केंद्र शुरुआत में ही बुक हो जाते थे और आखिर के दिनों में रजिस्ट्रेशन करने वाले को दूर-दूर एग्जाम सेंटर मिलते थे, जिस वजह से परेशानी होती थी. इस बार परीक्षार्थियों को 30 अगस्त को एग्जाम से 3 हफ्ते पहले ही एडमिट कार्ड मिल जाएंगे, ताकि अलॉट हुए सेंटर पर वे समय से पहले पहुंचें. सफर और रहने का इंतजाम भी पहले से कर लें.

इस बार एग्जाम सेंटर में एंट्री आधार कार्ड वेरिफिकेशन के बाद मिलेगी. अगर किसी उम्मीदवार की फिंगरप्रिंट वेरीफिकेशन फेल होती है तो उसकी आंखों की पुतलियों को स्कैन करके वेरिफिकेशन की जाएगी, ताकि फर्जी अभ्यर्थियों को एंट्री न मिले.

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ