Neet pg 2023 update: नीट पीजी 2023 के नतीजों के बाद जीरो कट ऑफ को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। इसका मतलब है कि एग्जाम में जीरो अवॉर्ड लेने वाले 14 कैंडिडेट 800 में से सबसे कम माइनस 40 नंबर प्राप्त करने के साथ ही पास माने जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग वाले 13 कैंडिडेट को भी इसी तरह पास माना जाएगा। इस परीक्षा के लिए लगभग 2 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें कई लोग एग्जाम देने नहीं आए। कुछ लोगों को छोड़ लगभग सभी ने क्वालीफाई भी कर लिया, सबसे निचली रैंक 200517 रही है।
एग्जाम में 200 प्रश्न, एक का सही जवाब दिया-4 नंबर मिले
एग्जाम के विश्लेषण से ये भी मालूम होता है कि शून्य या नेगेटिव मार्किंग करने वाले कैंडिडेट्स को छोड़ दें, तो 714 लोग ऐसे भी रहे, जिनके नंबर 50 से कम आए। इस परीक्षा में 200 प्रश्न बहुविकल्पीय पूछे गए थे, जिसके लिए कैंडिडेट को हर किसी में 4 ऑप्शन दिए गए थे। हर सवाल का सही जवाब देने पर 4 नंबर प्रदान किए गए। जबकि गलत आंसर देने पर एक नेगेटिव मार्क दिया गया।
यह भी पढ़ें-पान मसाला खरीदने भेजा था ‘चाचा’; 6 साल की भतीजी ने खरीदा चिप्स, तो उतारा मौत के घाट
मान लीजिए कि यदि कोई कैंडिडेट सभी प्रश्नों को हल करता है, तो माना जा रहा है कि उसके एक चौथाई सवाल सही होंगे। वहीं, तीन चौथाई सवालों के जवाब गलत मिलेंगे। जिसके लिए 50 प्रश्न सही करने पर उसे 200 अंक मिले। वहीं, 150 सवालों के जवाब गलत देने पर उसको 150 नेगेटिव मार्क आए। 200 में से घटाने पर सिर्फ कैंडिडेट को 50 ही नंबर मिले। इसकी तुलना सिक्का उछालने से की गई है। जो उससे भी बदतर माना गया है।
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
1 hr agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
2 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
3 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
4 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
4 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
5 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
5 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
6 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
8 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines