NEET Paper Leak Scam 2024: NEET मामले पर सुप्रीम कोर्ट से आज एक बड़ा फैसला आया है। नीट परीक्षा में धांधली की खबरों के बीच NTA ने शीर्ष अदालत को बताया है कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 छात्रों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। उन्हें 23 जून को दोबारा एग्जाम देना होगा। यह फैसला इसलिए बड़ा है क्योंकि 4 जून को नीट का रिजल्ट आने के बाद से ही लाखों छात्रों में रोष था और इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर हुई थीं। एनटीए ने कहा है कि 1563 छात्रों का रिजल्ट 30 जून को आएगा। हालांकि बाकी छात्रों की काउसंलिंग नहीं रुकेगी। इस बीच शीर्ष अदालत ने मामले की सुनवाई को 8 जुलाई तक के लिए टाल दिया है।
रद्द होगी 1563 बच्चों की परीक्षा
फिजिक्स वाला के सीईओ अलख पांडे की याचिका पर एक्शन लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने NTA को दोबारा नोटिस भेजा है। वहीं NTA ने भी ग्रेस मार्क्स बढ़ाने वाले स्टूडेंट्स की परीक्षा रद्द करने का ऐलान कर दिया है। नीट परीक्षा 2024 में 1563 बच्चों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे। ऐसे में सभी की दोबारा परीक्षा करवाई जाएगी।
30 जून को आएगा रिजल्ट
सुप्रीम कोर्ट ने अलख पांडे की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि 23 जून को सभी बच्चों की दोबारा परीक्षा करवाई जाएगी। इस परीक्षा का रिजल्ट 30 जून को जारी होगा। हालांकि याचिका में अलख पांडे ने समिति गठित करने और जांच करवाने की भी मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने काउंसलिंग रोकने से साफ इनकार कर दिया। कोर्ट का कहना है कि 8 जुलाई को मामले की सुनवाई होगी। ऐसे में अगर परीक्षा रद्द होगी तो काउंसलिंग अपने आप रद्द हो जाएगी।
काउंसलिंग पर क्यों नहीं लगेगी रोक?
नीट 2024 में काउंसलिंग पर रोक ना लगाने की वजह बताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ग्रेस मार्क्स मिलने वाले बच्चों की 23 जून को दोबारा परीक्षा हो जाएगी। ऐसे में 6 जुलाई को शुरू होने वाली काउंसलिंग का रिजल्ट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- NEET 2024 पर क्यों मचा बवाल? 5 पॉइंट्स में समझें पूरा मामला
यह भी पढ़ें- Exclusive: 3000% कैसे बढ़ गए NEET टॉपर्स? ‘NEET काउंसलिंग पर रोक लगेगी’; NTA की मुश्किलें बढ़ाएगा ये शख्स
संबंधित खबरें
क्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
30 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
48 mins agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
2 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
4 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines