NEET 2024 पर बड़ी खबर: 1563 छात्रों को देनी होगी दोबारा परीक्षा, NTA ने वापस ल‍िया ये फैसला

NEET Paper Leak Scam 2024: फिजिक्स वाला के सीईओ अलख पांडे की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कुछ बच्चों की परीक्षा दोबारा करवाने का आदेश दिया है।

NEET Exam & Supreme Court

NEET 2024 Paper Leak Case

NEET Paper Leak Scam 2024: NEET मामले पर सुप्रीम कोर्ट से आज एक बड़ा फैसला आया है। नीट परीक्षा में धांधली की खबरों के बीच NTA ने शीर्ष अदालत को बताया है क‍ि ग्रेस मार्क्‍स पाने वाले 1563 छात्रों की परीक्षा को रद्द कर द‍िया गया है। उन्‍हें 23 जून को दोबारा एग्‍जाम देना होगा। यह फैसला इसल‍िए बड़ा है क्‍योंक‍ि 4 जून को नीट का र‍िजल्‍ट आने के बाद से ही लाखों छात्रों में रोष था और इसके ख‍िलाफ सुप्रीम कोर्ट में याच‍िकाएं दायर हुई थीं। एनटीए ने कहा है क‍ि 1563 छात्रों का र‍िजल्‍ट 30 जून को आएगा। हालांक‍ि बाकी छात्रों की काउसंल‍िंग नहीं रुकेगी। इस बीच शीर्ष अदालत ने मामले की सुनवाई को 8 जुलाई तक के ल‍िए टाल द‍िया है।

विज्ञापन

रद्द होगी 1563 बच्चों की परीक्षा

विज्ञापन

फिजिक्स वाला के सीईओ अलख पांडे की याचिका पर एक्शन लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने NTA को दोबारा नोटिस भेजा है। वहीं NTA ने भी ग्रेस मार्क्स बढ़ाने वाले स्टूडेंट्स की परीक्षा रद्द करने का ऐलान कर दिया है। नीट परीक्षा 2024 में 1563 बच्चों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे। ऐसे में सभी की दोबारा परीक्षा करवाई जाएगी।

विज्ञापन

30 जून को आएगा रिजल्ट

सुप्रीम कोर्ट ने अलख पांडे की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि 23 जून को सभी बच्चों की दोबारा परीक्षा करवाई जाएगी। इस परीक्षा का रिजल्ट 30 जून को जारी होगा। हालांकि याचिका में अलख पांडे ने समिति गठित करने और जांच करवाने की भी मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने काउंसलिंग रोकने से साफ इनकार कर दिया। कोर्ट का कहना है कि 8 जुलाई को मामले की सुनवाई होगी। ऐसे में अगर परीक्षा रद्द होगी तो काउंसलिंग अपने आप रद्द हो जाएगी।

विज्ञापन

काउंसलिंग पर क्यों नहीं लगेगी रोक?

विज्ञापन

नीट 2024 में काउंसलिंग पर रोक ना लगाने की वजह बताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ग्रेस मार्क्स मिलने वाले बच्चों की 23 जून को दोबारा परीक्षा हो जाएगी। ऐसे में 6 जुलाई को शुरू होने वाली काउंसलिंग का रिजल्ट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ