NEET Paper Leak Scam 2024 Latest Update: नीट परीक्षा 2024 में धांधली के आरोपों के बीच फिर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों को शक है कि नीट पेपर लीक के तार बिहार और झारखंड से जुड़े हैं। खासकर झारखंड के हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल में नीट परीक्षा का पेपर लीक होने की शंका जताई गई है। वहीं अब स्कूल के प्रिंसिपल ने हैरान करने वाला बयान दिया है।
नहीं खुल रहे थे डिजिटल लॉक
ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि 5 मई को नीट परीक्षा वाले दिन दो प्रश्नपत्रों का डिजिटल लॉक नहीं खुला था। जिसके बाद इसे कटर की मदद से काटना पड़ा। दरअसल नीट परीक्षा 2024 के लिए तैयार प्रश्नपत्रों को बक्से में रखकर सेंटर पर भेजा गया था। इन बक्सों में दो तरह के ताले लगे थे। पहला ताला मैन्युअल था, जिसे चाबी और कटर से खोला गया। वहीं दूसरा डिजिटल लॉक था, जो कि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले खुद-ब-खुद खुलता है। प्रिंसिपल के अनुसार परीक्षा वाले दिन सभी बक्सों के डिजिटल लॉक 1:15 मिनट पर खुले। मगर दो बक्सों के लॉक नहीं खुले। ऐसे में स्कूल प्रशासन ने कटर का इस्तेमाल करके इन तालों को तोड़ा था।
एनटीए को दी थी सूचना
ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान-उल-हक का कहना है कि उन्होंने एनटीए को फोन करके डिजिटल लॉक ना खुलने की जानकारी दी। जवाब में एनटीए ने कहा कि डिजिटल लॉक को कटर से काट दो। प्रिंसिपल ने यहां तक बताया कि ओएसिस स्कूल के अलावा पांच परीक्षा केंद्रों में भी प्रश्नपत्र के बक्सों का डिजिटल लॉक नहीं खुल रहा था। एनटीए के आदेश पर सभी ने कटर से काटकर बक्सा खोला।
ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल के अलावा एनटीए के पर्यवेक्षक विश्व रंजन ने भी इस खबर की पुष्टि की है। रंजन का कहना है कि पिछली नीट-यूजी परीक्षाओं में भी डिजिटल लॉक का इस्तेमाल किया गया। परीक्षा से पहले एक बीप बजते ही लॉक अपने आप खुल जाता था। मगर इस बार कुछ बक्सों के लॉक ना खुलने पर हम भी हैरान थे। जब हमने इस मामले में एनटीए से संपर्क किया तो उन्होंने कटर से लॉक काटने की सलाह दी।
एनटीए ने दी सफाई
एनटीए के अधिकारियों ने भी इस मामले पर सफाई पेश की है। उनका कहना है कि अगर डिजिटल लॉक अपने आप नहीं खुलता तो उसे कटर से तोड़ा जाता है। ये प्रोटोकॉल है। डिजिटल डिवाइस कभी भी खराब हो सकता है। इसका मतलब ये नहीं है कि इनके साथ छेड़छाड़ की गई है। बता दें कि बिहार आर्थिक अपराध ईकाई (ईओयू) को नीट परीक्षा में लीक कुछ प्रश्नपत्र जले मिले हैं। इन प्रश्नपत्रों का सीरियल कोड हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से मिलता-जुलता है। जिसके बाद से ओएसिस स्कूल भी शक के घेरे में है।
यह भी पढ़ें- इतिहास में पहली बार होगा लोकसभा स्पीकर का चुनाव, 10 पॉइंट्स में समझें पूरा सियासी संग्राम
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
4 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
5 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
6 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
6 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
7 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
8 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
9 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
10 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
10 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines