NEET Paper Leak News: नीट पेपर लीक मामले में CBI (केंद्रीय जांच ब्यूरो) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिस आरोपी ने संदूक से पेपर चोरी किया था, वह सीबीआई की पकड़ में आ गया है। नीट यूजी एग्जाम मामले में आरोपी का एक साथी भी दबोचा गया है। आरोपियों की पहचान पंकज कुमार उर्फ आदित्य और राजू सिंह के तौर पर हुई है। अब तक कई आरोपियों को सीबीआई दबोच चुकी है। सीबीआई के सूत्रों के अनुसार जिस ट्रंक से पेपर ले जाया गया था, वहां से पंकज कुमार ने इसे चोरी किया था। इसके बाद पेपर को आगे बांटा गया। आरोपी ने पेपर को स्टील बॉक्स से चुराया और बाद में इसे लीक करने में राजू सिंह की मदद ली थी।
नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) ने पेपर स्टील बॉक्स में भेजे थे। पेपर चुराने के बाद जहां-जहां इसको बांटना था, वहां राजू ने इसे पहुंचाया। आरोपी पंकज कुमार इंजीनियरिंग कर चुका है। वह जमशेदपुर से पढ़ाई पूरी कर चुका है। मूल रूप से बोकारो के रहने वाले पंकज सिंह को सीबीआई ने पटना से अरेस्ट किया है। वहीं, उसके साथ राजू सिंह को हजारीबाग से दबोचा गया है। अब तक सीबीआई ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। अब दो नई गिरफ्तारियों के बाद आरोपियों की संख्या 15 हो गई है।
आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ
शुक्रवार को 13 आरोपियों को पटना हाई कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से सीबीआई ने सबको रिमांड पर लिया था। मंगलवार को सभी आरोपियों को बेऊर जेल में शिफ्ट किया गया है। जेल में सभी आरोपियों से पूछताछ की गई। इसके बाद सीबीआई सभी आरोपियों को अपने पटना ऑफिस ले गई। जहां कुछ लोगों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। इसी महीने सीबीआई ने मुख्य आरोपी राकेश रंजन को बिहार के नालंदा से अरेस्ट किया था। नीट पेपर लीक में जो खेल हुआ, उसमें इसी आरोपी का हाथ माना जाता है। उसे दबोचने के लिए सीबीआई ने पटना और कोलकाता में 4 जगहों पर रेड की थी।
यह भी पढ़ें:अगर नहीं हुआ NEET का पेपर लीक तो फिर FIR, गिरफ्तारी, CBI जांच क्यों? Video से समझें
संबंधित खबरें
तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
57 mins agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
1 hr agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
1 hr agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
3 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
3 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
5 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
5 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
5 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
6 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines