NEET 2024 Paper Leak Controversy: नीट और यूजीसी पेपर लीक को लेकर देश में काफी बवाल मचा हुआ है। नीट यूजी 2024 परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए पर सवाल उठ रहे हैं। छात्रों की मांग है कि परीक्षा को रद्द कर पुनः परीक्षा करवाई जाएं। इस बीच सरकार ने यूजीसी नेट और सीएसआई नेट की परीक्षा रद्द कर दी है। पेपर लीक के चलते देशभर युवाओं के सरकार के प्रति गुस्सा है। वहीं सरकार ने एंटी पेपर लीक कानून शुक्रवार रात को लागू कर दिया। ऐसे में आइये जानते हैं नीट विवाद को लेकर हुए अब तक के बड़े अपडेट्स-
1.नीट पेपर लीक विवाद के बीच सरकार ने नीट पीजी एंट्रेंस परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा आज होने वाली थी। बता दें कि सरकार ने शनिवार रात को नीट पीजी की परीक्षा स्थगित करने का आदेश दिया है।
2.देश में करीब 15 परीक्षाएं कराने वाली एजेंसी एनटीए के डायरेक्टर सुबोध कुमार सिंह को सरकार ने हटा दिया है उनकी जगह सरकार ने प्रदीप सिंह खरोला को नया डीजी नियुक्त किया है। वहीं सुबोध कुमार को सरकार ने कार्मिक विभाग की प्रतीक्षा सूची में भेज दिया है।
3.पेपर लीक मामलों की वजह से एनटीए देश भर में सरकार की किरकिरी करा रहा है। इस बीच सरकार ने एनटीए के कामकाज की समीक्षा के लिए और सुधारों के लिए इसरो के पूर्व चीफ के राधाकृष्णन की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय समिति का गठन किया है।
4.नीट पेपर लीक और यूजीसी नेट मामले की जांच सरकार ने सीबीआई को सौंप दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम पारदर्शी और त्रुटि रहित परीक्षा करवाने के पक्षधर हैं। अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। फिलहाल मामला सीबीआई को सौंपा गया है।
5.पीटीआई रिपोर्ट की मानें तो सरकार नीट यूजी परीक्षा को शायद ही रद्द करेगी। पटना पुलिस को पेपर लीक से जुड़े जो भी सबूत जुटाए हैं उसके आधार पर कहा जा सकता है कि नीट परीक्षा को रद्द करने की जरूरत नहीं है। सरकार की मानें तो पटना में हुआ पेपर लीक एक स्थानीय मामला है। बता दें कि पटना में हुए पेपर लीक मामले की जांच ईओयू कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः प्रदीप सिंह खरोला कौन? जिन्होंने संभाली NTA की कमान, देखें IIT से UPSC और DG तक का सफर
6.भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने कड़ा कानून भी बना दिया है। इन कानून के अनुसार पेपरलीक करने वाले आरोपियों को अधिकतम 10 साल की जेल और 1 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। बता दें कि सरकार नीट यूजी और यूजीसी नेट परीक्षा की जांच ईडी से भी करा सकती है। इसको लेकर एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है।
7.सरकार ने यूजीसी नेट के अलावा सीआईएसआर नेट और नीट पीजी की परीक्षा भी रद्द कर दी है। यूजीसी नेट परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच सरकार ने सीबीआई से कराने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यूजीसी नेट परीक्षा का पेपर रद्द नहीं हुआ था।
ये भी पढ़ेंः NEET पेपर लीक मामले में केंद्र का बड़ा एक्शन, NTA के DG को हटाया, पूर्व IAS को मिली जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
2 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
3 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
4 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
4 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
5 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
6 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
7 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
8 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
8 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines