NEET Counselling Date and Schedule: नीट पेपर लीक विवाद के बीच जल्द ही बच्चों की काउंसलिंग शुरू होने वाली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि 6 जुलाई से नीट की काउंसलिंग का आगाज होगा। सुप्रीम कोर्ट ने भी काउंसलिंग को हरी झंडी दिखा दी थी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) किसी भी समय काउंसलिंग का नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। तो आइए जानते हैं MCC पर काउंसलिंग के लिए अप्लाई करने का तरीका क्या है?
23 जून को हुई थी दोबारा परीक्षा
नीट पेपर लीक में ग्रेस मार्क्स को लेकर हुए विवाद के बाद 23 जून को 1563 बच्चों की दोबारा परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में 813 बच्चे शामिल थे। 30 को NTA ने परीक्षा के नए नतीजे जारी किए, जिसमें टॉपर्स की संख्या घटकर 67 से 61 पहुंच गई थी।
MCC करेगा काउंसलिंग
नीट परीक्षा में पास होने वाले कुल 15 प्रतिशत बच्चों की MCC में काउंसलिंग होगी। जिसके बाद बच्चों को केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिला मिलेगा। इन विद्यालयों की लिस्ट में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया का नाम शामिल है। तो आइए जानते हैं कि नीट में टॉप रैंक लाने वाले बच्चे MCC में काउंसलिंग के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं?
1. सबसे पहले MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
2. वेबसाइट खुलने के बाद UG Counselling का पेज ओपन करें।
3. अब नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल खोलने के लिए esevices/Schedule टैब पर क्लिक करें
4. ऑनलाइन काउंसलिंक पर अप्लाई करने के लिए Proceed का बटन दबाएं।
5. सामने कुले पेज पर अपनी जारी Login Details भरें और Submit पर क्लिक कर दें।
6. आवेदन पत्र भरने के बाद पेमेंट का प्रोसेस पूरा करें। इसके लिए आप ऑनलाइन पेमेंट की मदद ले सकते हैं।
7. अब अपने फॉर्म को Submit कर दें।
सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया था फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले पर सुनवाई करते हुए काउंसलिंग जारी रखने का आदेश दिया था। हालांकि अदालत का कहना था कि परीक्षा में धांधली साबित होने पर परीक्षा रद्द की जा सकती है। ऐसे में काउंसलिंग और एडमिशन भी रद्द हो जाएगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट 8 जुलाई को नीट पर फिर से सुनवाई करेगा।
यह भी पढ़ें- Success Story : पिता करते थे मेडिकल शॉप में काम, बेटे ने कर दिया NEET क्रैक, बनेगा गांव का पहला डॉक्टर
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
9 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
12 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
12 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
15 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
16 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
17 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
18 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
20 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
20 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines