NEET Paper Leak Scam 2024: नीट पेपर लीक पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। फिजिक्स वाला के सीईओ अलख पांडे ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। अलख का दावा है कि पेपर लीक से जुड़े कई सबूत भी उनके पास हैं, जिन्हें वो कोर्ट में पेश करने वाले हैं। हालांकि कोर्ट ने नीट मामले पर जुलाई तक सारी सुनवाई टाल दी है।
SC ने NTA को लगाई थी फटकार
बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने पहली याचिका पर सुनवाई करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस भेज दिया था। कोर्ट का कहना था कि इससे एग्जाम की गरिमा को ठेस पहुंच रही है इसलिए हमें इस मामले पर जवाब चाहिए। हालांकि कोर्ट ने काउंसलिंग जारी रखने के आदेश देते हुए अगली सुनवाई 8 जुलाई तक टाल दी थी। तो आइए स्टेप बाई स्टेप जानते हैं कि पूरा मामला आखिर क्या है?
5 पॉइंट्स में समझें पूरा मामला
1. NTA ने 5 मई को NEET-UG 2024 की परीक्षा आोजित की थी। परीक्षा के बाद से ही पेपर लीक होने के दावे किए जाने लगे। मामला तूल पकड़ने लगा तो NTA ने प्रेस रिलीज जारी करके सफाई पेश की और पेपर लीक मामले को झूठा करार दे दिया।
2. कुछ समय बाद पटना पुलिस ने पेपर लीक मामले में शामिल आरोपियों को धर दबोचा और उनके खिलाफ FIR भी दायर की। पुलिस का कहना था कि बाप-बेटे ने मिलकर पेपर लीक की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि NTA ने इस FIR पर कोई खास रिएक्शन नहीं दिया।
3. NEET-UG 2024 की परिक्षा देने वाले 10 छात्र-छात्राओं ने मिलकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। इस याचिका में परीक्षा रद्द करने की मांग की गई। कोर्ट ने बीते दिन इस याचिका पर सुनवाई की। जिसमें सुप्रीम कोर्ट की वेकेशनल बेंच ने NTA को नोटिस भेजते हुए 8 जुलाई की तारीख दे दी।
4. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के दिन 4 जून को ही नीट परीक्षा का भी रिजल्ट सामने आया। जिसमें 67 बच्चों को 720 में से 720 अंक प्राप्त हुए। इन टॉपर्स में 6 बच्चे एक ही सेंटर के थे। रिजल्ट देखने के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया। इस दौरान NTA के ग्रेस मार्क्स पर भी उंगलियां उठने लगी।
5. फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर के सीईओ अलख पांडे भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। अलख पांडे ने कई छात्र-छात्राओं की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। मगर उनकी रजिस्ट्री पूरी नहीं हो सकी। अलख पांडे का कहना है कि रिजल्ट जारी होने के बाद ये साफ हो गया है कि नीट परीक्षा में धांधली हुई है। NTA ने कई बच्चों को बिना किसी वजह के ग्रेस मार्क्स दे दिए हैं। हम कोर्ट के सामने सबूत पेश करेंगे।
यह भी पढ़ें- Exclusive: 3000% कैसे बढ़ गए NEET टॉपर्स? ‘NEET काउंसलिंग पर रोक लगेगी’; NTA की मुश्किलें बढ़ाएगा ये शख्स
क्या रद्द होगी परीक्षा?
सुबह तक खबरें थीं कि अलख पांडे की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। ऐसे में सवाल उठने लगे कि क्या सुप्रीम कोर्ट परीक्षा रद्द करेगी? इसका जवाब काफी हद तक नहीं ही था। बता दें कि अभी सुप्रीम कोर्ट में छुट्टियां चल रही हैं और सभी जज छुट्टी पर हैं। सुप्रीम कोर्ट की वेकेशनल बेंच द्वारा परीक्षा रद्द करने जैसा अहम फैसला सुनाना मुश्किल होगा। शायद इसीलिए वेकेशन बेंच ने सुनवाई ना करते हुए मामले को जुलाई तक टाल दिया है। जुलाई में कोर्ट खुलने के बाद इसपर संज्ञान लिया जा सकता है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
10 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
47 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines