हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेटियों की फीस जुटाने को कपल का इंटीमेट वीडियो लाइव स्ट्रीम, 500 से 2000 रुपये में सौदा

Hyderabad Couple Live Streamed intimate scene: पढ़ने-लिखने में होशियार बेटियों की फीस भरने में असमर्थ कपल ने मजबूरी में ऐसा कदम उठा लिया तो उन्हें सलाखों के पीछे ले आया। मामला, हैदराबाद का है, जहां एक कपल को मोबाइल ऐप पर अंतरंग संबंधों की लाइव स्ट्रीमिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में जब सच्चाई बाहर आई तो सभी चौंक गए।

विज्ञापन

Hyderabad Couple Live Streamed intimate scene: हैदराबाद के जिस कपल को मोबाइल ऐप पर अंतरंग संबंधों की लाइव स्ट्रीमिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया, उन्हें बेटियों की फीस भरने के लिए पैसे की जरूरत थी। पुलिस के मुताबिक, कपल की दोनों छात्राएं मेधावी हैं। वे अपनी दो बेटियों की कॉलेज फीस भरने में असमर्थ थे। उनमें से एक बी.टेक द्वितीय वर्ष की छात्रा है, जबकि दूसरी ने हाल ही में इंटरमीडिएट परीक्षा में 470 में से 468 अंक प्राप्त किए हैं और कॉलेज में प्रवेश की तैयारी कर रही है। कपल को अंबरपेट के मल्लिकार्जुन नगर से गिरफ्तार किया गया और उनके घर से हाई डेफिनिशन कैमरे सहित कई उपकरण जब्त किए गए। पकड़ा गया ऑटो चालक कथित तौर पर बीमार था।

2000 रुपये में बेचते थे एक वीडियो

पुलिस ने आगे बताया कि यह कपल अपने इंटीमेट लाइव वीडियो मोबाइल ऐप यूजर्स के साथ शेयर करते थे। इन ऐप यूजर्स में ज्यादातर ऐसे कंटेंट को पसंद करने वाले युवा थे, जो एक क्लिप के 500 रुपये और पूरे वीडियो के 2000 रुपये तक भुगतान करते थे। पुलिस ने बताया कि इस रैकेट के जरिए दंपत्ति ने उस व्यक्ति से भी ज्यादा पैसा कमाया जो अकेले ऑटो चलाकर कमाता था। पुलिस ने बताया कि इस काम के लिए उन्होंने एचडी कैमरे का इस्तेमाल किया। उन्होंने कथित तौर पर इस काम के दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए मास्क भी पहना था।

विज्ञापन

वीडियो खरीदने वालों को भी नोटिस

पूर्वी जोन टास्क फोर्स ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दम्पति के घर पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि दंपति से वीडियो खरीदने वालों को भी नोटिस जारी किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola