---विज्ञापन---

देश angle-right

Video: श्रीनगर में देवदूत बनी भारतीय सेना, गर्भवती महिला को एयरलिफ्ट कर निकाला

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में एक गर्भवती महिला को भारतीय सेना ने रविवार को एयरलिफ्ट कर निकाला है। दरअसल, पिछले 7 दिनों से यहां लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण एनएच 701 बंद है। ऐसे में आसपास इलाके में जनजीवन प्रभावित है। #WATCH | J&K: Indian Army assists in air evacuation of a pregnant woman in critical […]

---विज्ञापन---

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में एक गर्भवती महिला को भारतीय सेना ने रविवार को एयरलिफ्ट कर निकाला है। दरअसल, पिछले 7 दिनों से यहां लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण एनएच 701 बंद है। ऐसे में आसपास इलाके में जनजीवन प्रभावित है।

रविवार को गर्भवती महिला की हालत गंभीर होने की सूचना सेना को मिली। सेना तुरंत हरकत में आई और उसे सेना के हैलीकॉप्टर में तुरंत एयर लिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। इससे पहले बीते मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के बुनियार में एक गर्भवती महिला को सुरक्षित निकाला गया था।

---विज्ञापन---

सेना के डैगर डिवीजन के कर्मियों ने बुनियार तहसील के सुदूर सुमवाली गांव की महिला गुलशन बेगम की मदद करते हुए उसे तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (पीएचसी) केंद्र पहुंचाया था। यह केंद्र गांव से करीब 20 किमी दूर है। श्री नगर में भारी बर्फबारी हुई। पूरी घाटी बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई है।

 

---विज्ञापन---

(codingninjas.com)

First published on: Jan 15, 2023 09:59 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola