NDA Dinner Meeting: बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की प्रचंड जीत का जश्न मनाने और भाजपा की स्पेशल 45 टीम को सम्मानित करने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर डिनर मीटिंग का आयोजन किया. डिनर मीटिंग में केंद्रीय नेताओं के अपने अनुभव साझा किए. वहीं उन्हें बंगाल समेत अगले चुनाव में अभी से तैयार रहने के लिए प्रेरित किया गया. जेपी नड्डा के आवास पर हुई डिनर मीटिंग में विजय सिन्हा, नरोत्तम मिश्रा, सिद्धार्थनाथ सिंह, नित्यानंद राय, शलभ मणि त्रिपाठी, सुब्रत पाठक समेत कई नेता पहुंचे. जेपी नड्डा के घर रात्रि भोज में बुलाए गए बीजेपी के सभी नेताओं को मिथिला का प्रसिद्ध मखाना, गया का तिलकुट – और मधुबनी पेंटिंग से सजा शाल भेंट किया गया.
डिनर मीटिंग में क्या बोले गृहमंत्री
सूत्रों के हवाले से गृहमंत्री अमित शाह ने आज की बैठक में कहा कि बिहार के चुनाव में NDA की जीत पूरे भारत की जीत है. बिहार की जीत घुसपैठियों को देश से बाहर करने के हर भारतीय के संकल्प की जीत है. मोदी जी के नेतृत्व में जनता का अटूट प्रेम और विश्वास है. बिहारवासियों ने मोदी जी और नीतीश जी की जोड़ी को दिल खोल कर समर्थन दिया. बिहार चुनाव NDA की एकजुटता और शक्ति की जीत है. NDA की पांच पार्टियों ने पांच पांडवों की तरह बिहार चुनाव में जिस तरह एकजुटता दिखाई, वो तारीफ के काबिल थी. बिहार की जनता ने बताया कि सिर्फ़ वादे नहीं डिलीवर करने वाली मोदी जी के नेतृत्व वाली NDA सरकार ही जनता की पसंद है. इस जीत में JDU के कार्यकर्ताओं के परिश्रम की भी जितना प्रशंसा की जाये वो कम है.
यह भी पढ़ें: ‘पाखंडी पाकिस्तान अपने अंदर झांके…’, मानवाधिकार के हनन के मसले पर भारत की तीखी टिप्पणी
आगे बंगाल की लड़ाई
गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से बिहार चुनाव के नतीजों को ऐतिहासिक कर दिया, हर कार्यकर्ता को नमन करता हूं. उन्होंने सभी नेताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की. उन्होंने कहा कि चुनाव में 1 प्रतिशत का योगदान भी बड़ा होता है, लेकिन कोई नेता ये नहीं समझे कि ये जीत उसकी वजह से मिली है, क्योंकि इससे घमंड आता है. आपकी जिम्मेदारी चुनाव लड़ाने की नहीं बल्कि “जहां कम वहां हम” की भूमिका में थी. आगे बंगाल की लड़ाई के लिए हम सबको तैयार रहना है. हमेशा कार्यकर्ता मोड में रहिए कहीं भी ड्यूटी लगाई जा सकती है.
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार की कैबिनेट मीटिंग में 4 बड़े फैसले, पुणे मेट्रो के विस्तार पर खर्च होंगे 9,858 करोड़ रुपये
संबंधित खबरें
140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
42 mins ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
1 hr agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
3 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
3 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
5 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
7 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
8 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
8 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में कल आएगा कोर्ट का फैसला
8 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines