NDA Allies Meeting: एनडीए की बैठक में सर्वसम्मति से पीएम नरेंद्र मोदी को नेता चुन लिया गया है। सूत्रों के अनुसार 7 जून को एनडीए के सभी सांसदों की बैठक बुलाई गई है। जिसके बाद राष्ट्रपति से मिलकर सभी सहयोगी दल सरकार बनाने की पेशकश करेंगे। राष्ट्रपति से शाम 5 से 7 बजे का समय मिलने के लिए मांगा गया है। बैठक में राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह सहयोगी दलों के साथ सरकार के स्वरूप पर चर्चा करेंगे। मीटिंग में पीएम मोदी के सामने बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार जल्द बननी चाहिए।
यह भी पढे़ं:छोटी उम्र में सांसद बनीं बिहार की शांभवी चौधरी कौन? जिसे PM मोदी बता चुके अपनी ‘बेटी’
एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। पीएम आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई बैठक में एनडीए के सभी नेता मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू समेत एनडीए में शामिल सभी सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने जीत के लिए पहले पीएम को बधाई दी। इसके बाद अपना समर्थन पत्र पीएम को सौंपा। सूत्रों के अनुसार एनडीए की नई सरकार का 8 जून को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।
एक घंटे चली बैठक के बाद सभी नेताओं ने पीएम मोदी को लेकर प्रस्ताव पास किया। इस प्रस्ताव पर 20 नेताओं के हस्ताक्षर हैं। जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार और टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने प्रस्ताव पर साइन किए। बाद में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी, जीतनराम मांझी और चिराग पासवान समेत दूसरे नेताओं ने हस्ताक्षर किए। बैठक में पवन कल्याण, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी, सुनील टटकरे, प्रफुल्ल पटेल, इंदिरा हंग सुबका, सुदेश महतो, राजीव रंजन सिंह, प्रमोद बोरो, अतुल बोरा, संजय झा भी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
7 mins ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
9 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
50 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
3 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
4 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
4 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines