हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

देश के इस राज्य में होते हैं सबसे ज्यादा रेप, NCRB के आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन

Kolkata Rape Murder Case NCRB Data: कोलकाता कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस घटना ने 2012 के निर्भया रेप केस की याद दिला दी है। हालांकि इसी बीच नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़े भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। यह आंकड़े वाकई हैरान करने वाले हैं। खासकर रेप और छेड़छाड़ पर सख्त कानून होने के बावजूद देश में हर साल ऐसे मामले बढ़ते जा रहे हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े?

NCRB के डेटा के अनुसार भारत में हर घंटे 3 महिलाओं का रेप होता है। 96 प्रतिशत बलात्कार के मामलों में आरोपी महिला को जानने वाला होता है। इसके अलावा 100 में से सिर्फ 27 आरोपियों को ही सजा मिलती है। 2012 में निर्भया रेप केस से पहले बलात्कार के लगभग 25 हजार मामले हर साल दर्ज किए जाते थे। मगर 2013 के बाद से इन केसों की तादाद बढ़नी शुरू हो गई। वहीं 2016 में 39 हजार से ज्यादा रेप के मामले दर्ज किए गए। हालिया आंकड़ों की बात करें तो 2022 में देशभर में 31,516 बलात्कार के केस दर्ज हुए थे। हालांकि यह वो आंकड़े हैं जो पेपर पर मौजूद हैं। समाज में बदनामी के डर से ज्यादातर रेप केस दर्ज ही नहीं करवाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में हिंदू बच्ची के जेहादी ‘रेपिस्ट’ का घर फूंका, मासूस से दरिंदगी पर गुस्साई थी भीड़

विज्ञापन

किस राज्य में होते हैं सबसे अधिक रेप?

देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा रेप केस सामने आते हैं? इस सवाल का जवाब आपको हैरान कर सकता है। 2022 में 31 हजार से ज्यादा रेप के मामले दर्ज हुए। इनमें सबसे ज्यादा 5,399 रेप केस राजस्थान से सामने आए। 3,690 रेप केस के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे और 3,029 रेप केस के साथ मध्य प्रदेश तीसरे नंबर पर रहा। वहीं राजधानी दिल्ली 1,212 रेप के मामलों के साथ 9वें नंबर पर है।

नंबर राज्य का नाम कुल रेप केस (2022)
1 राजस्थान 5,399
2 उत्तर प्रदेश 3,690
3 मध्य प्रदेश 3,029
4 महाराष्ट्र 2,904
5 हरियाणा 1,787
6 ओडिशा 1,464
7 झारखंड 1,298
8 छत्तीसगढ़ 1,246
9 दिल्ली 1,212
10 असम 1,113

कौन करता है रेप?

NCRB के अनुसार 96 प्रतिशत मामलों में आरोपी हमेशा जाना-पहचाना होता है। 2022 में कुल 31516 रेप के मामले दर्ज हुए। 2,324 मामलों में रेप करने वाला परिवार का ही कोई सदस्य था। वहीं 14,582 मामलों में लिव इन पार्टनर या दोस्त को दोषी पाया गया। इसके अलावा 13,548 मामलों में पारिवारिक दोस्त या पड़ोसी ने रेप जैसी घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन

कितने आरोपियों को मिली सजा?

हैरानी की बात तो यह है कि 2022 में दर्ज किए गए रेप केस में 18 हजार मामलों में ही ट्रायल पूरा हुआ है। इनमें 5 हजार मामलों में दोषी को सजा मिली और 12 हजार से ज्यादा मामलों में आरोपी को रिहा कर दिया गया। ब्रिटेन में रेप के मामलों में सजा मिलने की दर 60 फीसदी है और कनाडा में यह आंकड़ा 40 प्रतिशत है। वहीं भारत में यह महज 27 फीसदी है यानी रेप के 100 आरोपियों में से सिर्फ 27 आरोपियों को ही सजा मिलती है।

यह भी पढ़ें- कोलकाता कांड के आरोपी संजय रॉय के बचपन पर चौंकाने वाले खुलासे, जानें मां-बहन की बात

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola