राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने विवादित न्यायपालिका के एक चैप्टर को शामिल करने पर अब सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। एनसीईआरटी ने बिना शर्त के माफी मांगी। साथ ही बताया कि पूरी पुस्तकें वापस मंगा ली हैं और अब किताब में वह विवादित चैप्टर शामिल नहीं है।
एनसीईआरटी ने एक्स पर ट्वीट कर बताया कि हाल ही में सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक, "समाज की खोज: भारत और उससे परे" कक्षा 8 (भाग II) प्रकाशित की थी। इसमें अध्याय IV "हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका" शीर्षक से शामिल था। लिखा कि एनसीईआरटी के डायरेक्टर और सदस्य उक्त अध्याय IV के लिए बिना शर्त और पूर्ण क्षमा याचना करते हैं। पूरी पुस्तक वापस ले ली गई है और अब उपलब्ध नहीं है।
---विज्ञापन---
एनसीईआरटी ने लिखा कि - 𝐖𝐞 𝐬𝐢𝐧𝐜𝐞𝐫𝐞𝐥𝐲 𝐫𝐞𝐠𝐫𝐞𝐭 𝐭𝐡𝐞 𝐢𝐧𝐜𝐨𝐧𝐯𝐞𝐧𝐢𝐞𝐧𝐜𝐞" 𝐜𝐚𝐮𝐬𝐞𝐝 𝐚𝐧𝐝 𝐚𝐩𝐩𝐫𝐞𝐜𝐢𝐚𝐭𝐞 𝐭𝐡𝐞 𝐮𝐧𝐝𝐞𝐫𝐬𝐭𝐚𝐧𝐝𝐢𝐧𝐠 𝐨𝐟 𝐚𝐥𝐥 𝐬𝐭𝐚𝐤𝐞𝐡𝐨𝐥𝐝𝐞𝐫𝐬."
---विज्ञापन---