NCERT ने पुस्तकों में सामग्री को अपडेट करने की प्रक्रिया जारी रखते हुए अब इसमें ऑपरेशन सिंदूर को भी शामिल कर लिया है। NCERT ने कक्षा 3 से 12 तक के लिए ऑपरेशन सिंदूर पर एक विशेष मॉड्यूल शुरू किया गया है। NCERT ऑपरेशन सिंदूर के विशेष मॉड्यूल बताया है कि पहलगाम अटैक का बदला लेने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। यह सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं है, बल्कि शांति की रक्षा और शहीदों के सम्मान में किया गया एक वादा है। ऑपरेशन सिंदूर नाम मृतकों की विधवाओं के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में चुना गया था। मॉड्यूल में इसे एकजुटता, सहानुभूति और सम्मान का प्रतीक बताया गया है।
मॉड्यूल में ऑपरेशन सिंदूर को विस्तार से बताया
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के इस मॉड्यूल में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही भारत में पाकिस्तान द्वारा शांति भंग किए जाने के प्रयास का भी विस्तार से जिक्र किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पढ़ाए जाने की शुरुआत कक्षा 3 से शुरू की गई है। इसके बाद धीरे-धीरे बढ़ती हुई कक्षा में ऑपरेशन सिंदूर को विस्तारपूर्वक बताया जाएगा।
ये भी पढ़ें: जिन्ना ही नहीं भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस-लार्ड माउंटबेटन भी जिम्मेदार, NCERT के मॉड्यूल में बदलाव
पाकिस्तान के नापाक हरकतों का भी जिक्र
NCERT के इस मॉड्यूल में ऑपरेशन सिंदूर के साथ पाकिस्तान की नापाक हरकतों का भी जिक्र किया गया है। भारत में शांति भंग करने के पाकिस्तान के प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया गया है। मॉड्यूल में 2016 के उरी हमले और 2019 के पुलवामा अटैक जैसे आतंकी हमलों के बारे में जानकारी दी गई है। उरी और पुलवामा अटैक के हर पहलु को संक्षेप के साथ बताया गया है।
ये भी पढ़ें: RSS और PM मोदी के भड़काऊ-विवादित कार्टून के लिए माफी मांगेंगे हेमंत मालवीय, SC ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
स्थानीय लोगों की भूमिका के बारे में बताया
मॉड्यूल में आतंकी हमलों के दौरान स्थानीय लोगों की भूमिका के बारे में भी बताया गया है। NCERT के इस मॉड्यूल में बताया गया है कि कैसे आतंकी हमलों के दौरान स्थानीय लोगों ने आतंकवादियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए उनका विरोध किया था। स्थानीय लोगों के इस विरोध को भी मॉड्यूल में खास जगह दी गई है।
संबंधित खबरें
10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
25 mins agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
46 mins agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
2 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
2 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
3 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
4 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
5 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
5 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
6 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines