हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केरल में NCB और नेवी की बड़ी कार्रवाई; कोच्चि तट पर पकड़ी 12 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स, एक पाकिस्तानी गिरफ्तार

विज्ञापन

Kerala News: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और नेवी ने शनिवार को केरल के कोच्चि तट से 12,000 करोड़ रुपये की 2,500 किलोग्राम ड्रग्स की खेप पकड़ी है। एजेंसियों का दावा है कि ये भारत में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप है।

ऑपरेशन समुद्रगुप्त के तहत मिले सफलता

अधिकारियों ने कहा कि ड्रग्स एजेंसी और भारतीय नौसेना के संयुक्त छापे में एक पाकिस्तानी नागरिक को भी हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई अफगानिस्तान से समुद्र के रास्ते भारत में होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान ‘ऑपरेशन समुद्रगुप्त’ के तहत की गई है।

ड्रग्स ले जा रहे मदर शिप को इंटरसेप्ट किया

NCB के अनुसार, मेथामफेटामाइन को ‘डेथ क्रीसेंट’ के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब 12,000 करोड़ रुपये बताई गई है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय एजेंसी ने ड्रग्स ले जा रहे “मदर शिप” को इंटरसेप्ट किया है।

विज्ञापन

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola