Naxalism Finished In 2 years Home Minister Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि अगले 2 साल में नक्सल वाद और उग्रवाद को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। शाह ने कहा कि 2022 में नक्सल प्रभावित इलाकों में सबसे कम घटनाएं हुईं। इसके कारण मौतों का आंकड़ा भी घटकर सबसे कम रह गया। शाह ने ये बातें शुक्रवार को हुई मीटिंग के दौरान कही। मीटिंग में आंध्रप्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र के सीएम मौजूद रहे। वहीं ओडिशा, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ के मंत्री बैठक में शामिल हुए।
सामने आए यह आंकड़ें
मीटिंग के दौरान एजेंसियों से जुड़े अफसरों ने बताया कि 2022 में नक्सली हिंसा में 77 फीसदी की कमी देखी गई है। वहीं 2010 में यह चरम पर थी। बता दें कि केंद्र सरकार ने 2015 में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए एक्शन प्लान बनाया था। अफसरों के मुताबिक 2010 की तुलना में 2022 में नक्सली हिंसा से होने वाली मौतों के मामले में 90 फीसदी की कमी आई है। गृह मंत्रालय के अनुसार 2004 से 2014 तक 17 हजार 679 नक्सली घटनाएं हुईं और 6 हजार 984 मौतें हुईं।
प्रभावित राज्यों में विशेष काम कर रहा केंद्र
अमित शाह ने कहा कि वामपंथी और उग्रवाद पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि बढ़ाकर 40 लाख रुपये कर दी गई है। इस राशि को सरकार ने आखिरी बार 2017 में बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि प्रभावित राज्यों में विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार सड़क निर्माण, दूरसंचार, कौशल विकास और शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रहा है। शाह ने कहा केंद्र ने वामपंथी उग्रवाद से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में विकास में तेजी लाने के लिए विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत 14 से अधिक परियोजनाएं शुरू की हैं। इनमें से 80% से अधिक परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और प्रभावित राज्यों को 3 हजार 296 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
2 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
3 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
4 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
5 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
5 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
6 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
6 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines