Navneet Rana Asaduddin Owaisi Tongue War: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच महाराष्ट्र से भाजपा उम्मीदवार और अमरावती से मौजूदा लोकसभा सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) के एक बयान पर देश की सियासत गरमा गई है। नवनीत राणा ने एक बयान देकर AIMIM चीफ और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) और उनके भाई (Akbaruddin Owaisi) को चुनौती दी थी। नवनीत के चैलेंज पर पलटवार करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। लोकसभा चुनाव 2024 के 3 फेज के मतदान हो चुके हैं और चौथे फेज की वोटिंग से ठीक पहले छिड़ी जुबानी जंग, एक बयान और उस पर तीखे रिएक्शन ने चुनावी माहौल को और तेज धार दे दी है।
असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा?
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहता हूं कि 15 सेकेंड नहीं, बल्कि एक घंटा दीजिए। मैं देखना चाहता हूं कि कितनी इंसानियत बची है। हमें यह भी बताएं कि कहां आना है? 2014 में नरेंद्र मोदी बिना किसी निमंत्रण के नवाज शरीफ से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गए थे। वे क्या सोचते हैं कि सभी मुसलमान पाकिस्तानी हैं, 15 सेकेंड नहीं, 15 घंटे दीजिए, हम यहां हैं। पूरी तरह तैयार हैं। खुला चैलेंज दिया है, हम स्वीकार करते हैं। RSS आपका, सब कुछ आपका, जो चाहे कर लीजिए। किसने रोका है, बस हमें यह बता दीजिए कि आना कहां पर है?
क्या कहा था नवनीत राणा ने?
वायरल वीडिया के अनुसार, नवनीत राणा ने कहा था कि हैदाराबाद में 15 सेकेंड के लिए पुलिस को हटा दिया जाए तो पता भी नहीं चलेगा कि ओवैसी भाई AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और उनके छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी कहां गए? नवनीत राणा ने यह बयान गत 8 मई को दिया था। वे हैदराबाद में भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के लिए वोट मांगने गई थीं। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया।
संबंधित खबरें
'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
2 hrs agoधरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
5 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
6 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
7 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
8 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
8 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
9 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines