Naveen Jindal: मशहूर उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड और ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के प्रमुख नवीन जिंदल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कारोबारी ओम प्रकाश जिंदल के सबसे छोटे बेटे नवीन का जन्म 1970 में हुआ था। साल 2004 में उनकी याचिका पर देशवासियों को हर दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार मिला था।
दो बार सांसद रहे हैं नवीन
नवीन यंगस्टर्स में काफी फेमस हैं, जिंदल स्टील का नाम देश में ही नहीं विदेशों में भी जाना जाता है। अक्सर महिला सशक्तिकरण पर नवीन काफी मुखर रहते हैं। नवीन जिंदल छात्र राजनीति की उपज हैं। विदेश में पढ़ते हुए वह छात्र आंदोलनों में सक्रिय रहे थे। पढ़ाई के दौरान वह टेक्सास यूनिवर्सिटी के छात्र संघ अध्यक्ष भी रहे। भारत लौटने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। साल 2004 और 2014 में वह कांग्रेस की टिकट पर दो बार हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद भी रहे चुके हैं।
अमेरिका से ग्रेजुएशन की
जानकारी के अनुसार नवीन जिंदल साल 2014 लोकसभा चुनावों में कुरुक्षेत्र सीट से बीजेपी के राजकुमार सैनी से हार गए थे। जिसके बाद 2019 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। नवीन जिंदल ने अमेरिका से ग्रेजुएशन की है। साल 2006 में वह विश्व आर्थिक मंच के 250 वैश्विक युवा नेताओं की सूची में शामिल थे। नवीन जिंदल खाद्य और पोषण सुरक्षा योजना के लिए एक निजी विधेयक लाए थे। जो बाद में खाद्य सुरक्षा अधिनियम का आधार बना था।
X पर पोस्ट कर किया ऐलान
नवीन जिंदल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में आज मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया हूं। आगे उन्होंने कहा कि मैंने 10 वर्ष कांग्रेस पार्टी के कुरुक्षेत्र के सांसद के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व किया। आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
संबंधित खबरें
मैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
39 mins ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
1 hr agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
1 hr agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
3 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
4 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
6 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका खारिज
7 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines