मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET देने वाले 22 लाख भारतीय छात्रों के लिए राहत भरी खबर आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है। अब परीक्षा आगामी महीने में 21 जून को होगी। इससे पहले 3 मई को एग्जाम हुआ था, जो पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया था। पेपर लीक राजस्थान में हुआ था और CBI इस मामले की जांच कर रही है। एग्जाम लीक होने की खबर 7 मई को सामने आई थी और एजेंसी ने 12 मई को परीक्षा रद्द करने की घोषणा की थी।
पोस्ट लिखकर छात्रों को दी जानकारी
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एग्जाम की नई तारीख की जानकारी दी। पोस्ट में एजेंसी ने लिखा है कि भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद NEET (UG) 2026 की परीक्षा दोबारा कराई जा रही है, जो 21 जून को होगी। परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें और वहीं से एग्जाम से जुड़े अपडेट लें, अन्य किसी पर भरोसा करना सही नहीं।
अफवाहों से सावधान रहने की सलाह
सोशल मीडिया पोस्ट में NTA ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है और एक विशेष अपील भी की है। एजेंसी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अब एग्जाम की तैयारी को अंतिम रूप देा शुरू कर दें। वहीं सलाह दी है कि सोशल मीडिया पर एग्जाम को लेकर चल रही खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट या चैनलों पर दिए जा रहे अपडेट ही सही माने जाएं। किसी भी अनाधिकारिक लिंक या मैसेज से आई सूचना पर भरोसा न करें।
पेपर लीक मामले में 5 लोग गिरफ्तार
बता दें कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG एग्जाम पेपर लीक हो गया था। एग्जाम में पूछे गए करीब 95 प्रतिशत सवालों वाला गैस पेपर राजस्थान से लीक हुआ और हरियाणा तक पहुंचा। केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को पेपर लीक होने की जांच सौंपी है। जांच करते हुए देशभर में छापेमारी की गई तो करीब 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिन्होंने हाथ से लिखकर पेपर को स्कैन करके पीडीएफ बनाकर व्हाट्सऐप ग्रुपों में 2 से 5 लाख रुपये तक में बेचा।
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
1 hr agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
2 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
4 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
4 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
4 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
5 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
6 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
6 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
8 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines