हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

NSA सलाहकार अजीत डोभाल ने इन्हें दिया निमंत्रण, इस्लाम पर होगी सीधी बात

विज्ञापन
अजीत डोभाल

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के निमंत्रण पर इंडोनेशिया के शीर्ष मंत्री डॉ मोहम्मद महफुद एमडी अगले सप्ताह दिल्ली में होंगे। डॉ मोहम्मद महफूद इंडोनेशिया के राजनीतिक, कानूनी और सुरक्षा मामलों के समन्वय मंत्री हैं। उनके साथ उलेमा का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा।

 

28 नवंबर को इंडोनेशिया के दौरे पर आए उलेमा अपने भारतीय समकक्षों से भी बातचीत करेंगे। चर्चा ‘भारत और इंडोनेशिया में पारस्परिक शांति और सामाजिक सद्भाव की संस्कृति को बढ़ावा देने में उलेमा की भूमिका’ पर होगी। बता दें उलेमा इस्लामी समाज में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इस तरह की चर्चा का उद्देश्य भारतीय और इंडोनेशियाई उलेमा और विद्वानों को एक साथ लाना है। जो सहिष्णुता, सद्भाव और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने और हिंसक उग्रवाद और कट्टरता का मुकाबला करने के लिए सहयोग को आगे बढ़ा सकते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुलाकात के तीन सत्र होंगे। जिसमें पहला Islam: Continuity and Change, दूसरा Harmonizing inter-faith society: Practice and Experience और अंतिम Countering Radicalization and Eextremism in India and Indonesia पर होगा। जानकारी के मुताबिक एनएसए सलाहकार अजीत डोभाल कार्यक्रम का उद्घाटन और समापन करेंगे और अंत में संयुक्त बयान जारी होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें