National Investigation Agency: गुजरात की साबरमति जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बारे में एनआईए ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एजेंसी ने कहा है कि लगातार लॉरेंस अपने गैंग को मजबूत करने में लगा है। वह जेल से ही गैंग का विस्तार कर दूसरे बदमाशों को साथ मिला रहा है। लॉरेंस ने हाल में झारखंड की जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू से भी हाथ मिला लिया है। पिछले साल एनआईए ने लॉरेंस से खालिस्तानी संगठनों की फंडिंग के लिए पूछताछ की थी। बिश्नोई पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोप है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि उसके उत्तर प्रदेश के धनंजय सिंह और हरियाणा के काला जठेड़ी गैंग के साथ संबंध हैं। उसका गठजोड़ राजस्थान के गैंगस्टर रोहित गोदारा, दिल्ली के रोहित मोई और हाशिम बाबा से भी है।
वारदात में करते हैं एक-दूसरे की मदद
सभी गैंग वारदात के दौरान एक-दूसरे की हेल्प करते हैं। एक-दूसरे को हथियार मुहैया करवाते हैं। वे लोग सेलिब्रिटीज से सुरक्षा के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। जिन गैंगस्टरों से उनकी दुश्मनी होती है, उसको वे लोग मिलकर मारने का काम करते हैं। बदमाशों को सीमा पार करवा बाहर भिजवाते हैं। माना जा रहा है कि बिश्नोई के इशारे पर ही सोमवार रात को 23 साल के सागर पाल और 24 साल के विक्की गुप्ता ने सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोली चलाई थी। दोनों आरोपी बिहार के हैं, जिनको गुजरात के भुज में एक मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। सागर पाल इससे पहले दो साल हरियाणा ने प्राइवेट नौकरी करता था। एनआईए सोच रहा है कि बिश्नोई कोई बड़ा प्लान बना रहा है। फायरिंग केवल ट्रायल रन हो सकता है। साहू झारखंड जेल में है, जिससे एनआईए और दूसरी एजेंसियां पूछताछ कर चुकी हैं।
नक्सलियों को हथियार देता है साहू
बता दें कि एक्टर के घर के बाहर फायरिंग करने की साजिश छह महीने पहले रची गई थी। साहू ही सीपीआई माओवादियों को हथियारों की आपूर्ति करता है। वह जेल से ही अपने गिरोह को ऑपरेट कर रहा है। जबरन वसूली में भी उसका नाम है। पता लगा है कि तिहाड़ जेल में वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिलकर साथ काम करने के लिए हाथ मिला चुका है। एक बिचौलिए ने दोनों को मिलवाया था। साउथ दिल्ली के एक व्यवसायी को भी रंगदारी के मामले में बिश्नोई औैर साहू का नाम लेकर धमकी दी गई थी।
मालवीय नगर पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं, रोहतक में भी सट्टेबाज संचिन मुंजाल का मर्डर किया गया था। मामले में दिल्ली के बदमाश वजीराबाद के शाहनवाज और जयपुर के गांव सुल्तानिया के रहने वाले सुनील करोलिया का नाम आया था। दोनों को बिहार के मुजफ्फरपुर से दबोचा गया था। ये लोग नेपाल जाने की फिराक में थे।
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
1 hr ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
2 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
3 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
4 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
4 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
5 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
5 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
8 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
8 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines