जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर भड़की बगावत थमने का नाम नहीं ले रही है. बुधवार को श्रीनगर में करीब 10 से 15 असंतुष्ट विधायकों ने बंद कमरे में तीसरी अहम बैठक. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बैठक में अपनी आगामी रणनीति पर मंथन किया. 27 अक्टूबर को किए गए इस कैबिनेट फेरबदल का मकसद सरकार को मजबूती देना था, लेकिन इसने पार्टी के भीतर गुटबाजी और बगावत को हवा दे दी है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कैबिनेट फेरबदल के बाद असंतुष्ट विधायकों की यह तीसरी बैठक है.
यह मीटिंग उस दिन हुई है, जब छह बार के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुबारक गुल की मांगों पर विचार करने के लिए 4 नवंबर की समयसीमा खत्म हो गई.
मुबारक गुल के तीखे तेवर
डेडलाइन समाप्त होने के बाद मुबारक गुल ने अपने सरकारी आवास पर समर्थकों के साथ अहम बैठक की. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सीधे तौर पर कुछ कहने से परहेज किया, लेकिन अपने तेवर साफ कर दिए. उन्होंने कहा, ‘मैं अपने साथियों की उन भावनाओं और जज्बातों की कद्र करता हूं, जो करीब 75 साल पुराने हैं. सही वक्त पर चीजें सामने आएंगी. फिलहाल मुझे कुछ नहीं कहना, लेकिन मैं एक फाइटर हूं और लड़ता रहूंगा.’
आगा रूहुल्लाह के इस्तीफे ने बढ़ाई आग
एक दिन पहले ही श्रीनगर लोकसभा सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद सैयद आगा रूहुल्लाह मेहदी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे का ऐलान कर दिया. उन्होंने फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 की बहाली की लड़ाई छोड़ दी है. साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि वह राज्य में एक नया राजनीतिक विकल्प या मोर्चा खड़ा कर सकते हैं.
हाईकमान की ‘फूट डालो’ रणनीति फेल
सूत्रों के मुताबिक, असंतुष्ट खेमे में लगातार बढ़ती लामबंदी को तोड़ने के लिए एनसी नेतृत्व ने बागी विधायकों से अलग-अलग संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन विधायकों ने अपनी एकजुटता बरकरार रखी है. अब इस संकट को सुलझाने के लिए डॉ. फारूक अब्दुल्ला सीधे मैदान में उतरेंगे. बागी विधायकों का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात करेगा.
क्या खतरे में है सरकार?
90 सदस्यों वाली जम्मू-कश्मीर विधानसभा में यह बगावत उमर अब्दुल्ला सरकार के लिए गंभीर संकट खड़ी कर सकती है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के पास 41 विधायक हैं. उनकी सरकार को कांग्रेस के 6 विधायक, छोटे दल और कुछ निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है. ऐसे में अगर बागी विधायकों ने अपने तेवर नहीं बदले तो उमर सरकार के बहुमत को सीधे तौर पर खतरे में डाल देगा.
संबंधित खबरें
'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
2 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
4 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
5 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
6 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
8 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
8 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
8 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
9 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines