हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद नहीं होगा खत्म', फारूक अब्दुल्ला के बिगड़े बोल

नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को लेकर बयान दिया है। उन्होंने मोदी सरकार पर भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म नहीं हुआ, जो ऐसा कह रहा है वो उसे चुनौती देते हैं।

विज्ञापन
नेशनल कॉफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने फिर एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा है कि यहां आतंकवाद कभी खत्म नहीं होगा। जो लोग मानते हैं कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो गया है वो गलत हैं। उनका कहना है कि आज भी राज्य में आतंकवाद जिंदा है।

पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते होना जरूरी

उन्होंने आगे कहा हैं, ‘मैं उन लोगों को चुनौती देता हूं जो कह रहे हैं यहां आतंकवाद खत्म हो गया है। जब तक हमारे पड़ोसियों (पाकिस्तान) के साथ रिश्ते अच्छे होंगे, तक तब आतंकवाद खत्म नहीं होगा। पड़ोसियों से रिश्ते अच्छे होने के बाद ही राज्य में आतंकवाद खत्म हो सकता है। इससे दौरान फारूक अब्दुल्ला ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख रहे शिबू सोरेन के निधन पर भी दुख जाहिर करते हुए अपनी खिराजे अकीदत पेश की।

ये भी पढ़ें: ‘सोशल मीडिया पोस्ट पर क्यों, संसद में क्यों नहीं कहते?’ राहुल गांधी के बयान पर कोर्ट की टिप्पणी

विज्ञापन

अमेरिका टैरिफ कर कोई होगा प्रभावित

नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कमहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए 25% टैरिफ पर बात की। उन्होंने कहा कि इस टैरिफ का असर कर सभी पर होगा। ट्रंप ने टैरिफ के साथ जुर्माना भी लगाया है। अचानक ऐसा क्या हुआ जो ट्रंप पाकिस्तान के दोस्त बन गए। ट्रंप चाहते हैं हम रूस से तेल न लें। जबकि ट्रंप ने पाकिस्तान से वादा किया वो उन्हें कच्चा तेल भेजेंगे। अब हमारा कोई दोस्त नहीं बचा है। यहां तक हमारे पड़ोसी भी हमारे दोस्त नहीं रहे हैं। हमने हर बार यह दिखाने की कोशिश की है हम पाकिस्तान से ज्यादा मजबूत है, जबकि हमे एक साथ होने के बारे में सोचना चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola