नई दिल्ली: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की आज चौथी पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है।
देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजघाट स्थित उनके स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी का आज ही के दिन 16 अगस्त 2018 में निधन हो गया था। पीएम मोदी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को कुछ इस तरह श्रद्धांजलि दी।
अटल जी की पुण्यतिथि पर बीजेपी ने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, करोड़ों कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक एवं हमारे प्रेरणा स्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।
और पढ़िए – Bihar: बिहार में कैबिनेट विस्तार कल, जानें संभावित मंत्रियों के नाम
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्विट कर कहा ‘श्रद्धेय अटल जी ने माँ भारती के गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए अपने जीवन का प्रत्येक क्षण खपाया। उन्होंने भारतीय राजनीति में गरीब कल्याण व सुशासन के नए युग की शुरुआत की और साथ ही विश्व को भारत के साहस व शक्ति का भी अहसास कराया। आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन।’
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि।
गौरतलब है कि लंबे समय तक बीमार रहने के बाद 16 अगस्त 2018 को वाजपेयी ने दिल्ली में आखिरी सांस ली। अटल जी 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका पहला कार्यकाल 1996 में 13 दिन का रहा, इसके बाद वो 1998 से 1999 तक 13 महीने तक पीएम रहे। बाद में वो 1999 से 2004 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। वाजपेयी बीजेपी के सह-संस्थापक और वरिष्ठ नेता थे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
34 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
56 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
3 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
5 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines