---विज्ञापन---

देश

Video: गर्लफ्रेंड को डांटा, वार्ड बॉय ने डॉक्टर की गर्दन में घोंप दी कैंची, वीडियो वायरल

  महाराष्ट्र: नासिक के एक प्राइवेट अस्पताल में वार्ड बॉय ने एक महिला डॉक्टर के गर्दन में सर्जिकल कैंची घोंप दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो 25 दिसंबर की रात की है। घायल डॉक्टर की हालत अब स्थिर है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।---विज्ञापन--- नासिक में अस्पताल […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Dec 28, 2022 21:57
डॉक्टर पर हमला करता वार्ड बाय

 

महाराष्ट्र: नासिक के एक प्राइवेट अस्पताल में वार्ड बॉय ने एक महिला डॉक्टर के गर्दन में सर्जिकल कैंची घोंप दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो 25 दिसंबर की रात की है। घायल डॉक्टर की हालत अब स्थिर है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

---विज्ञापन---

दरअसल, महिला डॉक्टर सोनल दराड़े अस्पताल की एक नर्स से किसी बात से नाराज थी। वह नर्स आरोपी वार्ड बॉय अनिकेत डोंगरे की दोस्त थी। सूत्रों की मानें तो डॉक्टर की अस्पताल के रूटीन काम को लेकर अनिकेत से भी बहस हुई थी। इन बातों से नाराज वार्ड बॉय ने मौका पाकर महिला डॉक्टर के गर्दन और पेट के दाहिने हिस्से में कैंची से हमला कर दिया।

---विज्ञापन---

वीडियो में डॉक्टर तीन चार नर्स के साथ खड़ी है। इस दौरान वार्ड बॉय आता है और उन पर हमला कर देता है। डॉक्टर बदहवास फर्श पर नीचे गिर जाती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

 

---विज्ञापन---
First published on: Dec 28, 2022 09:53 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.