महाराष्ट्र के नासिक में मल्टीनेशनल आईटी कंपनी TCS से जुड़ा यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस मामले में अब एक पीड़िता की आपबीती सामने आई है, जिसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने खुद को अविवाहित बताकर उससे दोस्ती की. धीरे-धीरे आरोपी ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं और भरोसा जीत लिया. इसके बाद आरोपी उसे घूमने के बहाने एक रिजॉर्ट ले गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए.
आरोपी ने पीड़िता को कैसे फंसाया?
पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात चार साल पहले आरोपी से हुई थी, जहां वो कॉलेज में दोस्त बन गए. जानकारी के मुताबिक, जुलाई 2022 में आरोपी ने TCS में नौकरी दिलाने के बहाने उसके साथ संबंध बनाए और शादी का झूठा वादा भी किया. कुछ वक्त बाद पीड़िता ने नासिक में TCS कंपनी ज्वॉइन की, जहां आरोपी पहले से नौकरी करता था. अगस्त 2024 में आरोपी उसे एक रिजॉर्ट में ले गया और पीड़िता के साथ जबरदस्ती की. फरवरी 2022 में आरोपी की पत्नी ने पीड़िता से कॉन्टैक्ट किया, तब उसे पता चला कि वो शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है.
ये भी पढ़ें: नासिक यौन उत्पीड़न केस में पहली बार TCS ने दी सफाई, खोले HR मैनेजर निदा खान से जुड़े कई राज
क्या था पैटर्न?
पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे मानसिक रूप से भी दबाव में रखा और बार-बार संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. इतना ही नहीं, उसे धर्म परिवर्तन करने और अपनी पहचान बदलने के लिए भी कहा गया. इस पूरे मामले की जांच कर रही एजेंसियों को पता चला है कि ये कोई इकलौती घटना नहीं थी, बल्कि एक प्लान पैटर्न के तहत कई युवतियों को निशाना बनाया गया. आरोप है कि आरोपी पहले दोस्ती करते थे, फिर शादी का झांसा देकर या इमोशनल दबाव डालकर संबंध बनाते थे और बाद में उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता था.
जांच में क्या सामने आया?
जांच में ये भी सामने आया है कि कुछ मामलों में युवतियों को बाहर घुमाने या पार्टी के नाम पर रिजॉर्ट या प्राइवेट जगहों पर ले जाया जाता था, जहां उनके साथ गलत हरकतें की जाती थीं. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक 9 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 8 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि ये मामला गंभीर और संगठित अपराध की कैटेगरी में आ सकता है, जिसकी जांच कई एजेंसियां मिलकर कर रही हैं. वहीं, कंपनी की ओर से भी इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया है. जांच जारी है और आगे और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.
निदा खान की जमानत पर होगी सुनवाई
फिलहाल, इस केस में आरोपी महिला वर्कर निदा खान ने जमानत के लिए अर्जी दी है, जिसपर सोमवार को सुनवाई होगी. निदा के वकील ने उनकी प्रेग्नेंसी का हवाला देते हुए कोर्ट से जमानत मांगी है. हालांकि अभी तक निदा खान को गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस अभी भी उसे पकड़ने की फिराक में है. आपको बता दें कि निदा खान को पहले HR मैनेजर बताया जा रहा था, जिसके बाद TCS ने सफाई देते हुए बताया कि वो HR मैनेजर नहीं है. इस केस के सामने आने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाई लेवल बैठक बुलाकर मामले का संज्ञान लिया. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर कड़ा एक्शन होना चाहिए और किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाए.
ये भी पढ़ें: कौन है ‘दबंग मैम’ निदा खान? ऑफिस में बुर्का पहनाने से इस्लाम में धकेलने तक, सनसनीखेज खुलासे
संबंधित खबरें
मार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 hr agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
2 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
4 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
5 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
5 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
6 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
7 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
7 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines