Naseeruddin Shah on PM Modi Muslim cap: नसीरुद्दीन शाह बाॅलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। वे अपनी बेबाकी और बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। ऐसे में नसीरुद्दीन ने हाल ही पत्रकार करण थापर को दिए इंटरव्यू में लोकसभा चुनाव 2024, पीएम मोदी और मुसलमानों के प्रति उनकी सोच को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुसलमानों को यह समझा पाए कि वे उनसे नफरत नहीं करते है तो उन्हें बहुत मदद मिलेगी।
नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि मोदी ने मौलवियों द्वारा दी गई टोपी नहीं पहनी थी इस बात को भुला पाना मुश्किल है। इंटरव्यू के दौरान उनसे भाजपा को बहुमत नहीं मिलने पर पहले रिएक्शन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो मुझे चैन मिला। फिर मैंने खुद से कहा कि यह हारने वालों और जीतनेवालों के लिए आत्मनिरीक्षण करने का वक्त है। उन्होंने कहा कि मोदी कई तरह की टोपियां पहनने के शौकीन लगते हैं। मैं उन्हें जालीवाली टोपी में देखना चाहता हूं। मोदी इतने ज्यादा ईगो वाले हैं कि वे कभी स्वीकार नहीं करते हैं, अगर गलती की तो उन्हें यह दिखाना होगा कि मुस्लिम भी इस देश के नागरिक हैं और वे उनसे नफरत नहीं करते हैं।
Naseeruddin Shah
टोपी पहनते तो मुस्लिमों में उनके प्रति विश्वास बढ़ता
नसीरुद्दीन ने आगे कहा कि एक कार्यक्रम में उनको मौलवियों ने टोपी दी थी तो उन्होंने पहनने से मना कर दिया था। इस बात को भुलाया नहीं जा सकता। अगर मोदी ऐसा करते तो यह लगता कि वे हमारे खिलाफ नहीं है। अगर वे टोपी पहन लेते हैं तो यह मुस्लिमों के लिए काफी मददगार होगा। मुस्लिमों को यह मैसेज जाता कि वह उनसे नफरत नहीं करते हैं।
पीएम मोदी को अब सत्ता साझा करनी पड़ेगी
नसीरुद्दीन यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि मोदी पिछले कई सालों से बहुत कम समझदारी वाली बात कर रहे हैं। अगर पीएम मानते हैं उन्हें भगवान ने भेजा है तो इससे सभी को डर जाना चाहिए। पीएम ने यह मान लिया है कि वे लाइफ टाइम पीएम बने रहेंगे लेकिन अब उन्हें सत्ता साझा करनी पड़ेगी। यह उनके लिए बहुत ही कड़वा अनुभव होगा।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra में टूटेगा NDA गठबंधन? यहां समझे राज्य का पूरा सियासी समीकरण
ये भी पढ़ेंः चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, RJD बोली- NDA में पड़ी फूट
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
2 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
2 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
2 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
4 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
5 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
7 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
7 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
15 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
17 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines