---विज्ञापन---

देश angle-right

अलर्ट! 30000 से 46000 KM स्पीड, हवाई जहाज जितने बड़े; आज धरती के लिए आफत बन सकते हैं 2 Asteroid

NASA Alert for Asteroid: आज 3 जनवरी की रात को 2 एस्ट्रॉयड धरती के पास से गुजरेंगे। नासा ने अलर्ट जारी कर दिया और अंतरिक्ष वैज्ञानिक उन पर नजर बनाए हुए हैं। दोनों एस्ट्रॉयड विशाल आकार के हैं और बहुत तेज स्पीड से धरती की ओर बढ़ रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

NASA Alert Aeroplane Size 2 Asteroid: अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने आज 2 एस्ट्रॉयड के धरती के पास से गुजरने का अलर्ट दिया है। दोनों एस्ट्रॉयड इस समय बहुत ज्यादा स्पीड से धरती की ओर बढ़ रहे हैं। आज रात दोनों धरती के पास से निकलेंगे, लेकिन अगर सोलर तूफान की चपेट में आए तो उनकी टक्कर धरती से हो सकती है। इसलिए अंतरिक्ष वैज्ञानिक इन दोनों एस्ट्रॉयड पर नजर बनाए हुए हैं।

हालांकि इन दोनों से धरती को खतरा नहीं है, लेकिन जब यह पास से गुजरेंगे तो कंपन महसूस होगा। अगर टक्कर हो जाए तो धरती पर तबाही मचेगी। भूकंप-तूफान और ज्वालामुखी विस्फोट जैसी घटनाएं हो सकती हैं। इलेक्ट्रिक और इंटरनेश शटडाउन झेलना पड़ सकता है। वहीं इन एस्ट्रॉयड के धरती के पास से गुजरने पर वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष के अध्ययन के लिए रिसर्च डेटा भी मिलेगा। आइए इन एस्ट्रॉयड के बारे में विस्तार से बात करते हैं…

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:पृथ्वी के मैग्नेटिक फील्ड में बदलाव: क्या नॉर्थ पोल की शिफ्टिंग का GPS पर होगा असर?

दोनों एस्ट्रॉयड के बारे में डिटेल जानकारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक एस्ट्रॉयड का नाम 2024 YF7, दूसरे का नाम 2024 YR9 है। 2024 YF7 एस्ट्रॉयड का व्यास लगभग 78 फीट या एक बड़े हवाई जहाज के आकार के बराबर है। यह आज 3 जनवरी को अलसुबह करीब 2:53 बजे धरती के पास से गुजरा और इसकी स्पीड 30367 मील प्रति घंटा रही। इसकी धरती से दूरी 2080000 मील रही और यह आराम से धरती के पास से गुजर गया।

---खबर नीचे जारी है---

वहीं एस्ट्रॉयड 2024 YR थोड़ा छोटा है, जिसका व्यास 76 फीट है, और यह 46338 मील प्रति घंटे की गति से यात्रा करेगा। इसका निकटतम दृष्टिकोण भी पृथ्वी से 2080000 मील होगा। यह क्षुद्रग्रह धरती के लिए कोई खतरा पैदा नहीं करेगा, क्योंकि यह जो दूरी तय करेगा, वह खतरनाक मानी जाने वाली दूरी से कहीं अधिक है।

यह भी पढ़ें:वैज्ञानिकों की दुर्लभ खोज! 50000 साल पुराने ‘बच्चे’ मैमथ के मिले अवशेष

---खबर नीचे जारी है---

एस्ट्रॉयड के फायदे और अध्ययन क्यों जरूरी?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एस्ट्रॉयड सौर मंडल के अतीत के बारे में सुराग प्रदान करते हैं। यह आकाशीय दुनिया को देखने की बढ़ती आवश्यकता का संकेत हैं। यह घटनाएं वैज्ञानिकों को यह भी सिखाती हैं कि हमारा सौर मंडल इतने समय पहले कैसे बना था, जिससे उन्हें पूरी प्रक्रिया को एक साथ जोड़ने में मदद मिली।

4.6 अरब वर्ष पुरानी यह प्राचीन चट्टानें महत्वपूर्ण जानकारी रखती हैं। संभावित खतरों को समझने के लिए क्षुद्रग्रहों की निगरानी आवश्यक है। नासा अपनी जेट प्रोपल्शन लैब में स्पेशल रडार का इस्तेमाल करके एस्ट्रॉयड की निगरानी करती है। क्षुद्रग्रहों की निगरानी यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है कि हम उन चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं, जो ब्रह्मांड के बारे में जानने के दौरान वैज्ञानिकों के सामने खड़ी हो सकती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:Lab-Grown मिनी ब्रेन ने किया कमाल! स्पेस से लौटकर किया हैरान

First published on: Jan 03, 2025 11:50 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola