---विज्ञापन---

देश angle-right

क्रिसमस ईव पर मचेगी तबाही! 14743 मील की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रही आफत, पढ़ें NASA का अपडेट

Asteroid Earth Collision NASA Alert: अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने एस्ट्रॉयड को लेकर अलर्ट दिया है, जो क्रिसमस से एक दिन पहले धरती के पास से गुजरेगा। इसके धरती से टकराने की आशंका है। आइए इस एस्ट्रॉयड के बारे में विस्तार से जानते हैं...

---खबर नीचे जारी है---

Asteroid May Strike to Earth on Christmas Eve: धरती पर एक बार फिर खतरा मंडरा रहा है। क्रिसमस से ठीक पहले 24 दिसंबर को अंतरिक्ष में दुर्लभ खगोलीय घटना हो सकती है। अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने एक और एस्ट्रॉयड का अलर्ट दिया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, 120 फीट लंबा एस्ट्रॉयड धरती के आस-पास मंडरा रहा है। यह एक हवाई जहाज जितनी बड़ी चट्टान है, जो धरती के पास से गुजरने वाली है। एस्ट्रॉयड को अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने 2024 XN1 नाम दिया है।

एस्ट्रॉयड 14743 मील प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा है। यह धरती से 4480000 मील दूर से दूरी से गुजरेगा और यह दूरी धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी से 16 गुना ज्यादा है। हालांकि इस एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने की संभावना कम है, इसलिए डरने वाली कोई बात भी नहीं है, लेकिन अगर सोलर स्टॉर्म आया तो इसकी दिशा बदल सकती है। ऐसे में यह धरती से टकरा सकता है। इसलिए वैज्ञानिक इस एस्ट्रॉयड पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:दुनिया को डराने वाली भविष्यवाणी; इन 5 कारणों से होगा धरती का विनाश, बचाव में जुटे वैज्ञानिक

अगले 5 एस्ट्रॉयड में से सबसे बड़ा एस्ट्रॉयड

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि एस्ट्रॉयड 2024 XN1 धरती के पास से गुजरने वाले अगले 5 एस्ट्रॉयड में सबसे बड़ा है। फिर भी इससे खतरा नहीं होने की बात नासा कह रहा है। नासा का एस्ट्रॉयड वॉच डैशबोर्ड ऐसी चीजों को ट्रैक करता है। NASA का यह डैशबोर्ड उन सभी एस्ट्रॉयड और उल्का पिंडों की जानकारी देता है, जो धरती के पास से गुजरते हैं या फिर धरती से टकरा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

नासा का डैशबोर्ड एस्ट्रॉयड की धरती से दूरी, उसके साइज और स्पीड के बारे में भी बताता है। इसलिए वैज्ञानिक पृथ्वी पर अंतरिक्ष से मंडरा रहे संभावित खतरे को पहले ही भांप लेते है। इस बार धरती के पास से गुजरने वाला यह एस्ट्रॉयड कई मायनों में खास है। वैज्ञानिकों के अनुसार, 2024 XN1 जैसे एस्ट्रॉयड सौरमंडल की उत्पत्ति को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए नासा इस एस्ट्रॉयड को ट्रैक करने के लिए मॉडर्न ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है, ताकि इसे सैंपल जुटाए जा सकें।

यह भी पढ़ें:NASA Moon Mission: चंद्रमा तक बिछेगी गैस पाइपलाइन! जानें क्या है वैज्ञानिकों का प्लान?

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 20, 2024 11:56 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola