Narendra Modi On Actions Against Political Leaders By Central Agencies : केंद्रीय एजेंसियों की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर विपक्षी नेता लगातार केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुटकी लेते हुए सोमवार को कहा कि एजेंसियों की ओर से की जा रही कार्रवाई केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मैं विपक्षी नेताओं का दर्द समझता हूं क्योंकि तीर निशाने पर लगा है।
पीएम मोदी ने कहा कि वह (विपक्षी नेता) अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एजेंसियां भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। इससे पहले सदन की पूरी कार्यवाही घोटालों और भ्रष्टाचार पर चर्चा करते हुए बीत जाती थी। इसके खिलाफ एक्शन लेने की तत्काल जरूरत थी लेकिन इसकी जगह केवल भ्रष्टाचार की रिपोर्ट्स देखने को मिलती थीं। आज जब भ्रष्टाचारी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है तो ये लोग उनके समर्थन में हंगामा कर रहे हैं।
कांग्रेस के मुकाबले मनी लॉन्ड्रिंग के दोगुने केस दर्ज
मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार के दौरान दर्ज किए गए मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की संख्या पहले के मुकाबले दोगुनी है। कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान जांच एजेंसियों का इस्तेमाल केवल राजनीतिक हित साधने के लिए किया जाता था। पीएमएलए के तहत हमने पहले की तुलना में दोगुने अधिक मामले दर्ज किए हैं। कांग्रेस के समय में ईडी ने 5000 करोड़ की संपत्तियां जब्त की थीं। यह आंकड़ा हमारी सरकार के समय में 1 लाख करोड़ रहा।
भाजपा की सरकार में गरीब को लूटना कठिन हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि अब हमारी सरकार के सुशासन के चलते मिडिलमैन को लिए गरीबों को लूटना बहुत कठिन हो गया है। डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी), जन धन अकाउंट, आधार और मोबाइल जैसी चीजों की ताकत को हमने पहचाना है। हमारी सरकार ने लोगों के खाते में सीधे 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार का सबसे बड़ा उद्देश्य गरीबों को सशक्त बनाने का है।
हमारी सरकार ने महंगाई को नियंत्रण में बनाए रखा
नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक समय था जब कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि अगर सरकार 100 रुपये भेजती है तो गरीब के पास केवल 15 पैसे पहुंच पाते हैं। लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी राजीव गांधी की बात कर रहे थे। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि दो वैश्विक युद्धों और एक वैश्विक महामारी (कोरोना वायरस) का सामना करने के बाद भी भाजपा की सरकार ने देश में महंगाई के स्तर को नियंत्रण में बनाए रखा है।
भारतीयों के बारे में गलत थे पंडित जवाहरलाल नेहरू
साथ ही उन्होंने कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस की आलोचना की। इनमें बेरोजगारी, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के मुद्दे, वंशवादी राजनीति और विपक्ष के रूप में इसके रुछ जैसे बिंदु शामिल रहे। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के एक भाषण का भी उल्लेख किया और कहा कि वह मानते थे कि भारतीय यूरोपीय नागरिकों जितने मेहनती और बुद्धि मान नहीं है। ये लोग भारतीयों के बारे में गलत थे लेकिन कांग्रेस को लेकर सही थे।
ये भी पढ़ें: कौन हैं आर्यन सिंह? बनाया AI से लैस ‘किसान रोबोट’
ये भी पढ़ें: उत्तर भारत में फिर गिरेगा पारा, अभी बरसेंगे बादल
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को नहीं दी राहत
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 hr ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
3 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
4 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
4 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
7 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines