Narendra Modi vs Rahul Gandhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव में उनकी नैतिक जीत को लेकर निशाने पर लिया। इस दौरान अलग ही अंदाज में तंज कसते हुए मोदी ने राहुल गांधी को एक बच्चा बता दिया जो कुछ भी करके खुश हो जाता है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान पीएम मोदी ने उत्तर देने के दौरान राहुल गांधी पर हमला बोलने के लिए बॉलीवुड की बेहद पॉपुलर और आइकॉनिक फिल्म ‘शोले’ का जिक्र भी किया।
पीएम मोदी ने कहा कि एक छोटा बच्चा साइकिल चलाते-चलाते गिर जाता है और रोने लगता है। कभी कोई बड़ा वहां आता है और बच्चे से कहता है कि तुम गिरे नहीं हो। चींटी मर गई है। वह व्यक्ति केवल बच्चे का दिमाग भटकाने की कोशिश कर रहा था। यही आज हो रहा है। एक बच्चा गर्व से घूम रहा था कि उसके 99 अंक आए हैं। लोग भी उसे बधाई दे रहे थे। तभी उसका टीचर आकर बताता है कि उसे 99 अंक 100 में से नहीं 543 में से मिले हैं। वह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में आई सीटों की संख्या का जिक्र कर रहे थे।
‘अरे मौसी… मोरल विक्टरी तो है ना’
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आपको शोले फिल्म की मौसी जी जरूर याद होंगी। 13 राज्यों में जीरो सीटें आई हैं… अरे मौसी, पर हीरो तो हैं ना। तीसरी बार हारे हैं… पर मोरल विक्टरी तो है ना। पार्टी की लुटिया तो डुबोई है… अरे मौसी, पार्टी अभी भी सांस तो ले रही है। मैं कांग्रेस के लोगों को कहूंगा कि जनादेश को फर्जी जीत के जश्न में मत दबाओ। ईमानदारी से देशवासियों के जनादेश को समझने की कोशिश करो। उन्होंने यह जिक्र भी किया कि हालिया समय में पहली बार है लगातार तीसरी बार 100 सीटों का आंकड़ा नहीं छू पाई है।
कांग्रेस को बता दिया ‘परजीवी पार्टी’
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि 2024 से कांग्रेस को परजीवी पार्टी के रूप में जाना जाएगा। राहुल को निशाने पर लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कल संसद पर हमला करने की कोशिश की गई थी। अग्निवीर और किसानों के लिए एमएसपी को लेकर झूठ बोले गए थे। जब उनके (राहुल गांधी) जैसे नेता अराजकता का रास्ता अपना लेते हैं तो पता चलता है कि देश संकट की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 2014 से पहले देश में घोटालों का कालखंड चल रहा था। अब देश विकास की ओर बढ़ रहा है।
संबंधित खबरें
'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
9 mins agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
1 hr agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के उस्मानपुर में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 2 आरोपियों के पैर में गोली
3 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
11 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
12 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
14 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
18 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
21 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines