Live Updates
भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।
भाजपा नेता बंदी संजय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
नित्यानंद राय ने ली राज्य मंत्री के तौर पर शपथ
कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर ने ली राज्यमंत्री के तौर पर शपथ
आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
फरीदाबाद से भाजपा सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
पंकज चौधरी ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। वे यूपी के महाराजगंज से सातवीं बार सांसद बने हैं। इससे पहले वे 2019 की सरकार में भी मंत्री थे।
श्रीपद यशो नाइक ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। वे नाॅर्थ गोवा से बीजेपी के सांसद हैं। इससे पहले वे 2014 की सरकार में मंत्री रहे।
जितिन प्रसाद ने मोदी कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।
https://twitter.com/ANI/status/1799822585758462251
आरएलडी सुप्रीमो जयंत चौधरी ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ ली।
महाराष्ट्र के बुलढाणा से सांसद प्रतापराव जाधव ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ ली। वे चौथी बार यहां सांसद बने हैं।
बीकानेर से तीसरी बार सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ ली।
https://twitter.com/ANI/status/1799820236931403816
उधमपुर से तीसरी बार बीजेपी सांसद जितेंद्र सिंह ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ ली।
गुरुग्राम से बीजेपी सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ ली।
गुजरात बीजेपी अध्यक्ष और नवसारी सांसद सीआर पाटिल ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
हाजीपुर से लोजपा (आर) प्रमुख चिराग पासवान ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
जी किशन रेड्डी ने तीसरी बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
पोरबंदर से मनसुख मांडविया ने तीसरी बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
हरदीप सिंह पुरी ने तीसरी बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
किरेन रिजिजू मोदी कैबिनेट 3.0 में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
watch | BJP leader Kiren Rijiju takes oath as a Union Cabinet Minister in the Prime Minister Narendra Modi-led NDA government pic.twitter.com/qKetaCtzPT
— ANI (@ANI) June 9, 2024
कोडरमा से बीजेपी सांसद अन्नपूर्णा देवी केंद्र में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
जोधपुर से तीसरी बार सांसद बने गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
गुना से बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली
बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने तीसरी बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
जुएल ओरांव ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
कर्नाटक से सांसद प्रहलाद जोशी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
टीडीपी नेता किंजरापु राम मोहन नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
टीकमगढ़ से बीजेपी सांसद वीरेंद्र कुमार ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
असम के पूर्व सीएम सर्वानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
ललन सिंह ने मोदी कैबिनेट 3.0 में कैबिनेट मंत्री के तौर पर सांसद ली।
जीतनराम मांझी ने एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। इससे पहले वे बिहार के सीएम रह चुके हैं। उनकी पार्टी हम ने एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।
धर्मेंद्र प्रधान लगातार तीसरी बार कैबिनेट मंत्री बने। बालासोर से वे लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं।
मनोहरलाल खट्टर ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। खट्टर इससे पहले हरियाणा के दो बार सीएम रह चुके हैं।
पीयूष गोयल लगातार तीसरी बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। इससे पहले कुमारस्वामी कर्नाटक के सीएम रह चुके हैं।
डा. एस जयशंकर ने दूसरी बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
https://twitter.com/ANI/status/1799804685433602086
अमित शाह और नितिन गडकरी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली।
नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली
https://twitter.com/ANI/status/1799802930335510611
उपराष्ट्रपति ओपी धनखड़ शपथ समारोह में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार शपथ लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
https://twitter.com/ANI/status/1799799827896877109
नरेंद्र मोदी की शपथ से पहले काशी में आतिशबाजी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ भी उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जश्न शुरू हो चुका है। वाराणसी के भोजूबीर इलाके में भाजपा नेता के साथ काशीवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री की शपथ लेने पर बधाई दी। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ ही एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर आतिशबाजी कर प्रधानमंत्री को बधाई दी गई।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचीं।
संवैधानिक कर्तव्य के कारण इस समारोह में शामिल हो रहा हूं- मल्लिकार्जुन खड़गे
नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "मैं संवैधानिक कर्तव्य के कारण इस समारोह में शामिल हो रहा हूं। मैं राज्यसभा में विपक्ष का नेता हूं, यह मेरा कर्तव्य है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी को बधाई देंगे, तो उन्होंने कहा, अगर मैं मिलूंगा, तो देखूंगा।
जितनी सीटें उतनी हिस्सेदारी
आज शपथ लेने वाले 68 मंत्रियों में 12 बीजेपी के सहयोगी दलों के हैं। यह संख्या करीब 18% है। एनडीए की कुल संख्या 293 में सहयोगी दलो की संख्या 53 है। यानी मंत्रिपरिषद में हिस्सेदारी का अनुपात भी ठीक 18% ही है। बीजेपी ने इस बार सहयोगियों को उनकी संख्या के हिसाब से ही मंत्रिपरिषद में हिस्सेदारी दी है।
भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं।
भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद अमित शाह और भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद नितिन गडकरी शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मौजूद हैं।
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और भाजपा नेता जितेंद्र सिंह नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मंच तैयार है।
नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे भाजपा नेता निर्मला सीतारमण, शिवराज सिंह चौहान और अश्विनी वैष्णव
राष्ट्रपति भवन में मौजूद भाजपा नेता डॉ. एस जयशंकर
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी, आरएलडी प्रमुख जयंत सिंह चौधरी और बीजेपी की नवनिर्वाचित सांसद शोभा करंदलाजे दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर बैठे हैं।
अजित पवार के साथ सबसे चतुर व्यक्ति प्रफुल्ल पटेल हैं
एनसीपी-एससीपी नेता रोहित पवार ने कहा कि जो लोग बीजेपी के साथ जाते हैं उनकी ताकत कम हो जाती है। बीजेपी यह संदेश देना चाहती है कि लोकसभा में उनसे उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। इस सबमें सबसे ज्यादा फायदा प्रफुल्ल पटेल को हुआ है। अजित पवार के साथ सबसे चतुर व्यक्ति प्रफुल्ल पटेल हैं।
राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह में दो अतिथियों ने कपड़े पर छपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां हीराबेन मोदी की तस्वीर दिखाई।
किस राज्य से कितने सांसद बनेंगे मंत्री
BIHAR : 8
UTTAR PRADESH : 9
GUJARAT : 6
MAHARASHTRA : 6
KARNATAKA : 5
MADHYA PRADESH : 4
JHARKHAND : 2
WEST BENGAL : 2
ANDHRA : 3
TELANGANA : 2
RAJASTHAN : 4
PUNJAB : 1
GOA : 1
KERALA : 2
TAMILNADU : 1
ODISHA : 2
DELHI : 1
CHHATTISGARH : 1
J&K : 1
HARYANA : 3
ARUNACHAL : 1
ASSAM : 1
राज्य मंत्री पद हमें स्वीकार नहीं... अजित पवार बोले
अजीत पवार ने दिल्ली में प्रेस वार्ता कर कहा कि हमें राज्य मंत्री का पद स्वीकार नहीं है। हम शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। मुझे राज्य मंत्री का ऑफर किया गया। मैं पहले कैबिनेट पोस्ट पर रह चुका हूं इसलिए मुझे यह स्वीकार नहीं था। इसलिए हमने मना कर दिया है।
बंदी संजय कुमार को मिला मंत्री बनने का आधिकारिक पत्र
दिल्ली पहुंचे चंद्रबाबू नायडू
दिल्ली की सारी व्यस्तताओं को छोड़कर चंद्रबाबू नायडू आज सुबह हैदराबाद पहुंचे। रामोजी राव के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। लगभग आधा किलोमीटर तक पैदल चलकर रामोजी राव की अर्थी को कंधा भी दिया। इसके बाद दोपहर की उड़ान से वापस दिल्ली पहुंचे चंद्रबाबू नायडू।
गोंडा के सांसद कीर्तिवर्धन बनेंगे राज्य मंत्री
एनडीए सरकार में जो सांसद मंत्री बनेंगे उनको कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा की ओर से आधिकारिक पत्र भेजा जा रहा है। इसी क्रम में गोंडा के सांसद कीतिवर्धन सिंह को भी आधिकारिक पत्र मिला है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नितिन गडकरी को बधाई दी।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मोदी सरकार में तीसरी बार मंत्री बनने जा रहे नितिन गडकरी को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर इससे जुड़ा फोटो भी पोस्ट किया।
Narendra Modi PM Oath Taking Ceremony Live: लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद 18वीं लोकसभा के गठन की प्रकिया शुरू हो चुकी है। नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही उनकी कैबिनेट में 72 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसमें 30 कैबिनेट, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्री शामिल है।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए 6 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी इस कार्यक्रम के साक्षी बने। शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए श्रीलंका के प्रेसिडेंट रानिल विक्रमसिंघे, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे, नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल और मालदीव के प्रेसिडेंट मोहम्मद मुइज्जू भारत पहुंचे थे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सोनिया और राहुल गांधी ने शपथ ग्रहण समारोह से किनारा कर लिया है।
संबंधित खबरें
एल मुरुगन ने छोड़ा मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री का पद, राज्यसभा से भी दिया इस्तीफा
10 mins agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
1 hr agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
1 hr ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
2 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
2 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
3 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
4 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
4 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
5 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines