Narendra Modi Oath Taking Ceremony LIVE News Updates In Hindi: दिल्ली में 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जिन मंत्रियों ने शपथ ली है। उनमें 6 पूर्व मुख्यमंत्री हैं। पीएम के साथ हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल, असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल, बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने शपथ ली है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम राजनाथ सिंह ने मोदी के साथ लगातार तीसरी बार शपथ ली है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी भी मोदी सरकार का हिस्सा बने हैं।
पीएम मोदी ने “मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी…” बोलते हुए शपथ ली। मोदी ने तीसरी बार लगातार शपथ लेकर पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इससे पहले नेहरू ही अकेले शख्स रहे हैं, जिन्होंने लगातार 3 बार देश का नेतृत्व किया है।
खटीक को दिलाई गई शपथ
मोदी के साथ ही डॉक्टर वीरेंद्र खटीक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। खटीक इस बार एमपी की टीकमगढ़ से बीजेपी के टिकट पर जीतकर आए हैं। वे आरएसएस और एबीवीपी से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। 1996 में पहली बार वे सागर से जीतकर संसद पहुंचे थे। इस बार भी उनको टीकमगढ़ से बड़ी जीत मिली है। असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। 2001 में वे पहली बार विधायक बने थे। 2004 में पहली बार सांसद बने।
मनोहर लाल हरियाणा की करनाल सीट से जीतकर संसद पहुंचे हैं। वे पहली बार सांसद चुने गए हैं। जेडीयू कोटे से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। जीतन राम मांझी हम पार्टी के अध्यक्ष हैं। जिनको केंद्र में मंत्री बनाया गया है। ओडिशा से बीजेपी के सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है।
संबंधित खबरें
मोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
8 mins agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 mins ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान आज, योगी के गढ़ में सपा से टक्कर
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
9 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
11 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
12 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
12 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
14 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
14 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines