Narendra Modi Oath Taking Ceremony LIVE News Updates In Hindi: केरल की त्रिशूर सीट से जीते सुरेश गोपी भी नरेंद्र मोदी कैबिनेट का हिस्सा होंगे। केरल में पहली बार भाजपा ने लोकसभा चुनाव जीता है, माना जा रहा है कि ये क्रेडिट गोपी का ही है। जिसका इनाम अब उनको मंत्री बनाकर दिया जाएगा। मोदी कैबिनेट 3.O की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। पीएम मोदी सवा 7 बजे शपथ लेंगे। इस चुनाव में रवि किशन, हेमा मालिनी, कंगना रनौत और अरुण गोविल जैसे सेलिब्रिटी भी जीतकर आए हैं। लेकिन मंत्री पद के लिए सुरेश गोपी बाजी मार गए हैं।
देशभर में रिकॉर्ड बनाने जा रहे सुरेश गोपी
गोपी पहले बार जीत के बाद मंत्री बनकर रिकॉर्ड कायम करने जा रहे हैं। अभी यह तय नहीं हो सका है कि उनको कौन सा विभाग मिलेगा? लेकिन पहली बार जीत के बाद सेलिब्रिटी का मंत्री बनना देश में रिकॉर्ड बनेगा। बीजेपी की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान ही ‘त्रिशूर के लिए एक केंद्रीय मंत्री, मोदी की गारंटी’ नारा दिया गया था। जिसे पार्टी अब पूरा कर देगी। सुरेश गोपी दिल्ली पहुंच चुके हैं। उन्होंने एएनआई के सवालों पर कहा कि बाद में बोलेंगे। अभी टाइम नहीं है। सेरेमनी के बाद ही पता लगेगा। अभी उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है।
65 साल के गोपी अब तक 250 से अधिक फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। 2016 में उनको राष्ट्रपति की ओर से राज्यसभा सदस्य चुना गया था। प्रेसिडेंट ने प्रॉमिनेंट पर्सनैलिटी की कैटेगिरी के तहत उनको सेलेक्ट किया था। अक्टूबर 2016 में सुरेश गोपी बीजेपी में आए थे। इससे पहले तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर गोपी ने कहा था कि उनको मंत्री बनाने का फैसला पीएम मोदी का है। फोन कर उन्होंने मुझे सुबह 11.30 बजे अपने घर बुलाया है। मैं केरल और तमिलनाडु के लिए मन लगाकर काम करूंगा। गोपी ने इस बार 74 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। लूर्डेस मेट्रोपॉलिटन कैथेड्रल चर्च को गोपी ने अपनी बेटी की शादी के मौके पर सुनहरा मुकुट दान किया था। गोपी ने इस बार सीपीआई के वीएस सुनील कुमार को 74686 वोटों से हराया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.4 तीव्रता का भूकंप
16 mins agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
20 mins agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
1 hr agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
1 hr agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
2 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
3 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
4 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
4 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
4 hrs agoहोर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की निंदा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines