हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Modi 3.0: 11 दल, 24 राज्य, 72 मंत्री... मोदी के नए मंत्रिमंडल का पूरा एनालिसिस

Modi 3.0 Cabinet Analysis: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। जानिए उनकी नई कैबिनेट के बारे में। एनडीए लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बना रहा है। बता दें कि पिछले 2 चुनावों से अपने दम पर बहुमत हासिल कर सरकार बनाने वाली भाजपा इस बार बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई।

विज्ञापन

Modi 3.0 Cabinet : लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब नई सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल नेताओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी संपन्न हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस बार केंद्रीय कैबिनेट में मोदी समेत 72 नेता शामिल किए गए हैं। भाजपा के अलावा कैबिनेट में एनडीए के सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हैं। मोदी के तीसरे मंत्रिमंडल में कई नेता ऐसे हैं जिन्होंने लगातार तीसरी बार इसमें जगह बनाई है। वहीं, कुछ नेता ऐसे भी हैं जिनकी पहली बार केंद्रीय कैबिनेट में एंट्री हुई है। देखिए नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट के बारे में पूरी जानकारी।

पढ़िए नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की लाइव अपडेट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नई कैबिनेट में उनके अलावा 30 अन्य कैबिनेट मंत्री शामिल किए गए हैं। इनके अलावा पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री हैं और 36 राज्य मंत्री हैं। कैबिनेट के नेता देश के 24 राज्यों से आते हैं। जातीय गणित की बात करें तो 27 ओबीसी, 10 एससी, 5 एसटी और 5 अल्पसंख्यक वर्ग के नेता हैं। इनमें से 43 मंत्री संसद में 3 या इससे ज्यादा कार्यकाल तक सेवाएं दे चुके हैं। वहीं, 39 नेता पहले भी भारत सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में कई पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। इन मंत्रियों में एनडीए के 11 सहयोगी दलों के नेताओं के नाम हैं।

विज्ञापन

मोदी कैबिनेट में नए चेहरे

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहली बार केंद्रीय कैबिनेट का हिस्सा बने हैं। इसके अलावा टीडीपी के राम मोहन नायडू और चंद्र शेखर पेम्मासानी को भी पहली बार कैबिनेट में शामिल किया गया है। नायडू को कैबिनेट मंत्री और पेम्मासानी को राज्य मंत्री बनाया गया है। जदएस के एचडी कुमारस्वामी की भी मोदी कैबिनेट में एंट्री हुई है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी अब मोदी की कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री हैं। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है।

 

कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट

पार्टी नेता
नरेंद्र मोदी भाजपा
राजनाथ सिंह भाजपा
अमित शाह भाजपा
नितिन गडकरी भाजपा
जेपी नड्डा भाजपा
शिवराज सिंह चौहान भाजपा
निर्मला सीतारमण भाजपा
एस जयशंकर भाजपा
एचडी कुमारस्वामी जनता दल (सेक्युलर)
पीयूष गोयल भाजपा
मनोहर लाल खट्टर भाजपा
जीतन राम मांझी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा
धर्मेंद्र प्रधान भाजपा
सर्बानंद सोनोवाल भाजपा
ललन सिंह जदयू
वीरेंद्र कुमार भाजपा
राममोहन नायडू टीडीपी
प्रहलाद जोशी भाजपा
गिरिराज सिंह भाजपा
जुएल ओरांव भाजपा
अश्विनी वैष्णव भाजपा
ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा
भूपेंद्र यादव भाजपा
गजेंद्र सिंह शेखावत भाजपा
अन्नपूर्णा देवी भाजपा
किरेन रिजिजू भाजपा
हरदीप सिंह पुरी भाजपा
मनसुख मंडाविया भाजपा
जी किशन रेड्डी भाजपा
सीआर पाटिल भाजपा
चिराग पासवान लोजपा (रामविलास)

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

नेता पार्टी
राव इंद्रजीत सिंह भाजपा
डॉ. जीतेंद्र सिंह भाजपा
अर्जुन राम मेघवाल भाजपा
प्रतापराव जाधव शिवसेना
जयंत चौधरी रालोद

राज्य मंत्रियों की लिस्ट

नेता पार्टी
जितिन प्रसाद भाजपा
श्रीपद यशो नायक भाजपा
पंकज चौधरी भाजपा
कृष्णपाल गुर्जर भाजपा
रामदास अठवले आरपीआई
रामनाथ ठाकुर जदयू
नित्यानंद राय भाजपा
अनुप्रिया पटेल अपना दल (सोनेलाल)
वी सोमन्ना भाजपा
चंद्र शेखर पेम्मासानी टीडीपी
प्रो. एसपी सिंह बघेल भाजपा
शोभा करंदलाजे भाजपा
कीर्तिवर्धन सिंह भाजपा
बनवारी लाल शर्मा भाजपा
शांतनु ठाकुर भाजपा
सुरेश गोपी भाजपा
भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा भाजपा
एल मुरुगन भाजपा
अजय टम्टा भाजपा
बंडी संजय कुमार भाजपा
कमलेश पासवान भाजपा
भागीरथ चौधरी भाजपा
सतीश दुबे भाजपा
संजय सेठ भाजपा
सतीश चंद्र दुबे भाजपा
रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा
दुर्गादास उइके भाजपा
रक्षा खडसे भाजपा
सुकांता मजूमदार भाजपा
सावित्री ठाकुर भाजपा
तोखन साहू भाजपा
हर्ष मल्होत्रा भाजपा
नीमूबेम बमभानिया भाजपा
मुरलीधर मोहोल भाजपा
जॉर्ज कुरियन भाजपा
राजभूषण निषाद भाजपा

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola