हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या है अग्नि -5 मिसाइल? जिससे आधी दुनिया को भेद सकता है भारत

Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमें डीआरडीओ के वैज्ञानिकों पर गर्व है। बता दें कि भारत के पास अग्नि सीरीज की 1 से 5 तक मिसाइलें हैं। यह 12 मिनट में चीन और पलक झपकते ही पाकिस्तान को तबाह करने की क्षमता रखती हैं।

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मिशन दिव्यास्त्र के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमें डीआरडीओ के वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्होंने लिखा कि मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ है।

क्या होती है एमआईआरवी तकनीक

जानकारों के अनुसार एमआईआरवी तकनीक उस तकनीक को कहते है जिसमें किसी मिसाइल में एक ही बार में कईं परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता होती है। इन हथियारों से अलग-अलग लक्ष्यों को निशाना बनाया जा सकता है। इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है।

विज्ञापन

क्या है अग्नि -5 मिसाइल? 

जानकारी के अनुसार इंडिया के पास अग्नि सीरीज की 1 से 5 तक मिसाइलें हैं। यह 12 मिनट में चीन और पलक झपकते ही पाकिस्तान को तबाह करने की क्षमता रखती हैं। यह मिसाइल मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) तकनीक से लैस है, इसे सड़क मार्ग से कहीं भी ले जा सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी जानें 

इससे पहले 7 दिसंबर 2023 को ओडिशा में इंडिया की स्ट्रैटेजिक कमांड फोर्स ने अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। अग्नि-1 स्ट्रैटेजिक कमांड फोर्स सबसे घातक मिसाइलों में से एक है। जानकारी के अनुसार इस मिसाइल में 250 किलोमीटर से लेकर 2500 किलोमीटर की रेंज है।

विज्ञापन

5000 किलोमीटर दूरी के लक्ष्य की क्षमता

जानकारों के अनुसार यह मिसाइल 5000 किलोमीटर से अधिक दूरी के लक्ष्य को भी भेद सकती है। लंबे समय से इसके परीक्षण का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि इसका परीक्षण कहां और कब किया गया है। बता दें इससे पहले अग्नि-5 (Agni-5 ICBM) मिसाल का सफल परीक्षण किया गया था। इस मिसाइल को डीआरडीओ और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने एक साथ मिलकर तैयार किया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: CAA Rules: क्या है CAA? केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, देशभर में हुआ लागू

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola