सरकार ने ईमानदार प्रयास किए
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि मेरे परिवारजनों (देशवासियों) के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव ही बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि और पूंजी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी हर नीति, हर निर्णय के जरिए गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए ईमानदार प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ते भारत ने बीते एक दशक में बुनियादी ढांचों का अभूतपूर्व निर्माण देखा है।देशवासियों का भरोसा हमारे साथ
पीएम मोदी ने लिखा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए पक्के मकान, सभी के लिए बिजली, पानी, गैस की समुचित व्यवस्था, आयुष्मान भारत योजना के जरिए इलाज की व्यवस्था आदि योजना सिर्फ इसलिए फलीभूत हो पाए हैं, क्योंकि देशवासियों का भरोसा हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि यह देशवासियों का विश्वास और समर्थन ही था कि सरकार ने जीएसटी लागू किया। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 समाप्त की और तीन तलाक पर नया कानून लेकर आए। उन्होंने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि आपका (देशवासियों) आशीर्वाद और समर्थन हमें (BJP) निरंतर मिलता रहेगा। राष्ट्रनिर्माण के लिए हमारे प्रयास बिना थके, बिना रुके अनवरत जारी रहेंगे, यह मोदी की गारंटी है। ये भी पढ़ें: चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के खिलाफ उतरे ‘सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष’, पत्र में चंदे पर बरसेये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: उदयपुर सीट पर रोचक मुकाबला, चुनावी मैदान में उतरे दो पूर्व अधिकारी