हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

लोकसभा चुनाव से पहले कहीं फिर नोटबंदी न कर दे मोदी सरकार, 500 के नोट पर दलित नेता ने किया बड़ा दावा

Narendra Modi government Do demonetization again before 2024 Lok Sabha elections: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार एक बार फिर नोटबंदी कर सकती है। ऐसा दावा वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने किया।

विज्ञापन
Prakash Ambedkar

Narendra Modi government Do demonetization again before 2024 Lok Sabha elections: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार एक बार फिर नोटबंदी कर सकती है। ऐसा दावा वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने किया। वे आदिवासी एल्गार परिषद के मौके पर धुले शहर में थे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने भाजपा और आरएसएस के बीच समुदाय में दरार पैदा करने का आरोप लगाया। कहा कि मोदी सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले फिर नोटबंदी कर सकती है। इस बार नोटबंदी 500 के नोट की होगी। इसलिए जिनके पास 500 के नोट हैं, उन्हें 100 या 200 रुपए के नोटों में बदलवा लेना।

फिलिस्तीन जैसी होगी भारत में भी लड़ाई

प्रकाश ने कहा कि भाजपा कभी भी मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं देगी। बीजेपी की चाल को समझने की जरूरत है। जिस तरह फिलिस्तीन में इस समय युद्ध चल रहा है, वैसे ही भाजपा जातियों के बीच यहां संघर्ष कराना चाहती है।

विज्ञापन

मराठा को आरक्षण मिलना ही चाहिए

प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि पूरे राज्य में मराठा, धनगर आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दोनों समुदाय अनुसूचित जनजाति से आरक्षण की मांग कर रहे हैं। लेकिन मराठा बनाम ओबीसी और धनगर बनाम एसटी की बहस छिड़ गई है। इसके पीछे भाजपा की आरक्षण विरोधी नीति है। उन्होंने कहा कि आरक्षण मांगने का हक सभी को है। मराठा को आरक्षण मिलना ही चाहिए। इसके लिए सरकार को अलग से प्रावधान बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Adultery-Gay Sex फिर से होगा क्राइम!, संसदीय पैनल ने बनाया कानून सुधार का ड्राफ्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola