Boeing deal worth Rs 31500 crore cancelled: टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप को नरेंद्र मोदी ने बड़ा झटका दिया है। भारत ने अमेरिका से 31500 करोड़ रुपये की बोइंग डील रद्द कर दी है। भारत ने ये फैसला तब लिया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने इंडिया पर एडिशनल 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका से भारतीय नौसेना ने P-8I समुद्री विमान खरीदने की डील की थी। अब बताया जा रहा है कि ये डील रद्द कर दी गई है। बता दें अमेरिका ने इंडिया पर 50% टैरिफ लगाया है, जिसमें 25% टैरिफ 7 अगस्त से लागू होगा और एडिशनल 25% टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा।
अमेरिका की बजाए अब फ्रांस से हो सकती है डील, खरीदे जाने हैं फाइटर जेट
रिपोर्ट्स के अनुसार भारत ने अमेरिका के साथ F-35 स्टील्थ फाइटर जेट खरीदने से भी इनकार कर दिया है। अब इंडिया इन फाइटर जेट के लिए फ्रांस से संपर्क में है। बताया जा रहा है कि फ्रांस के डसॉल्ट राफेल देश के लिए F-35 का बढ़िया आप्शन हो सकते हैं। ट्रंप के 50 फीसद टैरिफ से इंडिया से अमेरिका सामान निर्यात करना महंगा हो गया है। भारत के रक्षा क्षेत्र में इन दो बड़े फैसलों को भारत को ट्रंप के टैरिफ का जवाब के रूप में देखा जा रहा है।
अमेरिकी कंपनी बोइंग से जुलाई में हुई थी डील, ट्रंप के एडिशनल टैरिफ से अटकी
जानकारी के अनुसार जुलाई 2025 में इंडिया की अमेरिकी कंपनी बोइंग से करीब 31500 करोड़ रुपये की ये डील हुई थी। जल्द ही इस डील को फाइनल किया जाना था। अब जब ट्रंप ने इंडिया पर 6 अगस्त को एडिशनल टैरिफ लगा दिया है तो 7 अगस्त को ये डील रद्द कर दी गई है। बताया जा रहा है कि भारतीय नौसेना को मिलने वाले ये अमेरिकी विमान काफी आधुनिक और एडवांस थे। इतना ही नहीं ये करीब 350KM तक की मारक क्षमता रखते हैं। अब संभवत: फ्रांस से फाइटर जेट खरीदे जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Donald Trump Tariffs: ‘अभी तो सिर्फ 8 घंटे ही हुए हैं…’, ट्रंप ने भारत को दी धमकी, बोले- बहुत कुछ देखने को मिलेगा
संबंधित खबरें
'अब पूरा देश बनेगा..., जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक लगने पर बोले अभिजीत दीपके
16 mins ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
25 mins ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
42 mins ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
2 hrs agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
2 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
4 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
6 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक का मार्च शुरू, बाराखंभा रोड तक पैदल जाएंगे सांसद
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines