हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'मैं 70 साल के सभी बुजुर्गों से माफी मांगता हूं', पीएम मोदी ने क्यों कही ये बात? AAP और TMC पर साधा निशाना

PM Narendra Modi criticized Bengal and Delhi governments: पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली और बंगाल के बुजुर्ग आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे, क्योंकि उनकी सरकारें राजनीतिक कारणों से इसे लागू नहीं कर रही हैं।

विज्ञापन
Narendra modi

PM Narendra Modi criticized Bengal and Delhi governments: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं करने के लिए पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार और दिल्ली में आप शासन की जमकर आलोचना की है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं बुजुर्गों से ‘उनकी सेवा’ नहीं कर पाने के लिए माफी मांगता हूं।

दरअसल, दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकारों ने अपने यहां केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना अभी तक लागू नहीं की है। बता दें इस योजना में बुजुर्गों को कई स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है और हाल ही में सरकार ने इसमें 70 साल या इससे अधिक सभी बुजुर्गों को शामिल किया है। मंगलवार को एक बयान देते हुए पीएम मोदी ने अपने यहां इस योजना को अब तक लागू नहीं करने पर दिल्ली और पश्चिम बंगाल सरकार की जमकर निंदा की।

ये भी पढ़ें: नामांकन के कुछ ही घंटे बचे हैं! अघाड़ी की 20 सीटों पर फंस गई बात, कौन लड़ेगा तय नहीं!

विज्ञापन

राजनीतिक कारणों से लागू नहीं हो रही योजना

पीएम मोदी ने जोर देते हुए कहा कि दिल्ली और बंगाल के बुजुर्ग आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे, क्योंकि उनकी सरकारें राजनीतिक कारणों से इसे लागू नहीं कर रही हैं। बता दें पीएम एक कार्यक्रम में बोल रहे थे जहां उन्होंने केंद्र सरकार की प्रमुख आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाकर 70 साल और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को इसमें शामिल करने की जानकारी दी।

दिया जाएगा आयुष्मान वय वंदना कार्ड

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस योजना में 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को अस्पतालों में मुफ्त इलाज करने का प्रावधान किया है। उन्होंने बताया कि 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को अस्पतालों में इलाज के के लिए ‘आयुष्मान वय वंदना’ कार्ड दिया जाएगा।  पीएम मोदी ने दिल्ली और पश्चिमी बंगाल के बुजुर्गो्ं से कहा कि मैं आपसे माफी मांगता हूं, क्योंकि मैं देशभर के बुजुर्गों की सेवा तो कर रहा हूं। लेकिन आपके यहां की सरकारें राजनीतिक स्वार्थ के चलते केंद्र सरकार की योजना अपने यहां लागू नहीं कर रही हैं।

विज्ञापन

सरकारों की ये प्रवृत्ति गलत 

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपसे माफी मांगता हूं क्योंकि मुझे पता तो चल जाएगा कि आप बीमार हैं लेकिन मैं चाहकर भी आपकी मदद नहीं कर पाऊंगा। पीएम ने कहा कि दोनों राज्यों की सरकारें अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए अपने ही राज्य के बीमार लोगों पर अत्याचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारों की ये प्रवृत्ति किसी भी मानवीय दृष्टिकोण से सही नहीं है।

ये भी पढ़ें: Crackers Free Diwali कितनी जरूरी? जरा खुद से पूछिए यह सवाल?

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola