Narayana Murthy: क्या राजनीति में उतरेंगे नारायण मूर्ति? जानें क्या बोले इंफोसिस फाउंडर

Narayana Murthy on Politics: नारायण मूर्ति ने इंफोसिस की शुरुआत साल 1981 में की थी। राजनीति ज्वाइन करने के सवाल पर उन्होंने कहा-अब मेरा समय बच्चों को बढ़ता हुआ देखने के लिए है।

narayana murthy

नारायण मूर्ति

Narayana Murthy on Politics: इंफोसिस फाउंडर नारायण मूर्ति ने रिटायर होने के बाद रोजाना अपने पास बेहद महत्वपूर्ण कामों की सूची गिनाई है। मीडिया में दिए एक बयान में उन्होंने बताया कि वह इन दिनों अपने बच्चों और अपने पोते-पोतियों के साथ समय बीताते हैं। उनका कहना था कि वह रोजाना म्यूजिक सुनते हैं और फिजिक्स से लेकर इकोनॉमिक्स की अलग-अलग किताबें पढ़ते हैं। राजनीतिक ज्वाइन करने पर उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया कि उनका फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं है। पूछने पर उन्होंने यह भी कहा कि, ‘मैं अब 78 साल का हो चुका हूं, और मेरा मानना है कि पॉलिटिक्स के लिए अब मैं काफी बूढ़ा हो चुका हूं।

विज्ञापन

जूनियर सहकर्मियों को आगे बढ़ते हुए देख रहा

इंफोसिस फाउंडर नारायण मूर्ति ने कहा कि अब रिटायरमेंट के बाद मेरे अलग प्लान हैं। अब मेरा समय अपने बच्चों और उनके बच्चों को बढ़ते हुए देखने और उसे एन्जॉय करने के लिए है। मैं इन दिनों अलग-अलग विषयों पर किताबें पढ़ता हूं। मैं अपने आसपास परिवार और पूर्व में रहे जूनियर सहकर्मियों को आगे बढ़ते हुए देख रहा हूं। जानकारी के अनुसार नारायण मूर्ति ने इंफोसिस की शुरुआत साल 1981 में की थी। वह अगस्त 2011 में कंपनी से रिटायर हुए। इस बीच वह कंपनी में सीईओ और बोर्ड चेयरमैन समेत अन्य कई पद पर रहे। इंफोसिस इंडिया की सबसे बड़ी टेक फर्म में से एक है।

विज्ञापन

समाज सेवा के लिए किसी पद की आवश्यकता नहीं

टाटा की पहली महिला इंजीनियर और नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने भी पूछने पर मीडिया में राजनीति में जानें से इनकार किया है। उन्होंने कहा- मुझे समाज सेवा के लिए किसी पद की आवश्यकता नहीं है। मैं इस तरह ही खुश हूं। उन्होंने बताया कि मैं समाज सेवा के कई विषयों से जुड़ी हूं। यहां बता दें कि साल 2023 में नारायण मूर्ति तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने भारत में युवाओं से सप्ताह में 70 घंटे काम करने की अपील की थी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ