N Chandrababu Naidu Skill Development Scam Lokesh: कौशल विकास घोटाले (Skill Development Scam) में गिरफ्तार आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है। प्रदेशभर में पार्टी के कार्यकर्ता रोजाना धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच कोर्ट ने तेगुलु देशम पार्टी (TDP) के इस नेता को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इसके बाद भड़के बेटे लोकेश ने आपत्तिजनक बयान दिया है। पिता और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद लोकेश ने कहा है कि मेरा खून खौल रहा है। इस पर सत्ता पक्ष ने इसे भड़काने वाला बयान करार दिया है।
पिता को बताया यौद्धा
लोकेश ने आंध्र प्रदेश की जनता को लिखे एक खुले पत्र में कहा है कि पिता को गलत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह पत्र सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। लोगों से पिता का साथ देने की अपील भी की है। साथ ही कहा है कि वह ईमानदार होने के साथ एक यौद्धा भी हैं।
पिता की तारीफ में पढ़े कसीदे
उन्होंने पत्र में लिखा है कि वह दर्द से भारे दिल और आंसुओं से नम आंखों के साथ यह पत्र सबको लिख रहे हैं। वह अपने पिता को आंध्र प्रदेश और तेलुगू लोगों की भलाई के लिए अपना दिल और आत्मा लगाते हुए देखकर बड़े हुए हैं।
कौन हैं दुनिया की सबसे ग्लैमरस साइंटिस्ट, 18 फीट लंबे अजगर का ऑपरेशन किया तो चौंक गए लोग
इस पत्र में उन्होंने आगे लिखा है कि उन्हें कभी भी आराम का दिन नहीं मिला और लाखों लोगों की जिंदगी बदलने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। साथ ही यह भी कहा है कि पिता चंद्रबाबू नायडू को गलत तरीके से पहले हिरासत में लिया फिर गिरफ्तार कर लिया। यह गलत है और इससे मेरा खून खौल उठा है।
सोशल मीडिया एक्स पर पूरा पत्र पोस्ट कर लोकेश ने अपने पिता एन. चंद्रबाबू नायडू को एक यौद्धा बताया है। इसके साथ ही लोगों से पिता की लड़ाई में साथ देने की अपील की है।
संबंधित खबरें
पुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
1 hr ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
1 hr agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
1 hr agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
2 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
4 hrs agoउपचुनाव LIVE: पुडुचेरी में NDA की सहयोगी AINRC जीती, बंगाल में BJP आगे
6 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
6 hrs agoLIVE: राष्ट्रपति ने 'इंडिया अलायंस' को आज रात 8 बजे दिया मुलाकात का वक्त
6 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
15 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines