[Vote Counting Live] Nandigram Election Result | नंदीग्राम विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: BJP के सुवेंदु अधिकारी की लीड का मर्जिन घटा, अब सिर्फ 1538 वोटों से आगे
Nandigram Election Results 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर आज मतगणना जारी है, जहां कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. इस बार सीपीआई की शांति गिरी, भाजपा के सुवेंदु अधिकारी और बाकी प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर है.
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल सीटों में शामिल नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र पर आज 4 मई को नतीजे सामने आ रहे हैं. मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझानों के साथ सियासी हलचल तेज हो गई है. हर अपडेट के साथ मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है, क्योंकि यह सीट राज्य की राजनीति में बेहद अहम मानी जाती है.
विज्ञापन
त्रिकोणीय मुकाबले ने बढ़ाई टक्कर
इस बार नंदीग्राम सीट पर मुकाबला काफी कड़ा और दिलचस्प है. सीपीआई ने शांति गिरी को उम्मीदवार बनाया है, भाजपा की ओर से सुवेंदु अधिकारी मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस ने शेख जरियातुल हुसैन पर भरोसा जताया है. इसके अलावा ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की ओर से पबित्रा कर भी चुनावी मैदान में हैं.
विज्ञापन
बता दें, इस सीट पर 92.14% का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया, जो बताता है कि मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
2021 में बेहद करीबी मुकाबला
नंदीग्राम सीट ने 2021 के विधानसभा चुनाव में पूरे देश का ध्यान खींचा था. भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी को महज 1,956 वोटों के अंतर से हराया था. यह मुकाबला राज्य के सबसे चर्चित और कांटे की टक्कर वाले चुनावों में गिना जाता है.
विज्ञापन
2021 विधानसभा चुनाव परिणाम
उम्मीदवार
पार्टी
कुल वोट
सुवेंदु अधिकारी
भारतीय जनता पार्टी
110,764
ममता बनर्जी
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस
108,808
मिनाक्षी मुखर्जी
सीपीएम
6,267
NOTA
–
1,090
सीट का राजनीतिक महत्व
नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र पूर्वी मेदिनीपुर जिले में स्थित है और तमलुक लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के अभिजीत गंगो उपाध्याय ने तृणमूल कांग्रेस के देबांशु भट्टाचार्य को 77,733 वोटों से हराकर यहां से जीत दर्ज की थी.
नंदीग्राम का नतीजा सिर्फ एक सीट का फैसला नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल की राजनीति की दिशा तय करने वाला माना जाता है. ऐसे में इस विधानसभा से जुड़ा ताजा अपडेट देखने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे और नीचे दिए जा रहे लगातार अपडेट्स पर नजर बनाएं रखें…
विज्ञापन
LIVE UPDATES
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates: सुवेंदु अधिकारी की लगातार घट रही लीड
नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी की जीत का मार्जिन 4475 से घटकार 1538 हुआ.
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates: कम हुई सुवेंदु अधिकारी की लीड का मार्जिन
नंदीग्राम में 14 राउंड काउटिंग पूरी हो चुकी है. यहां है बीजेपी लगातार बढ़त बनाए है. हालांकि बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी की लीड का मार्जिन कम हो गया है. अब वो सिर्फ 4475 वोटों से आगे हैं
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates: सीट पर 12 राउंड की काउंटिंग पूरी
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates: नंदीग्राम में 9 राउंड की काउंटिंग पूरी
नंदीग्राम में 9 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है. यहां बीजेपी लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए है.
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates: नंदीग्राम से ताजा अपडेट
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates: सुवेंदु अधिकारी को लगातार मिल रही लीड
नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी को 12966 वोटों की बढ़त.
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates: सुवेंदु अधिकारी के बंपर लीड
नंदीग्राम सुवेंदु अधिकारी को 11 हजार से ज्यादा वोटों की लीड.
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates:
नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी 8000 से ज्यादा वोटों से आगे.
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates: सुवेंदु अधिकारी को बढ़त
पांचवे राउंड के बाद सुवेंदु अधिकारी 2206 वोटों से आगे.
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates: 4 राउंड की काउंटिग पूरी
नंदीग्राम सीट पर 18 में से 4 राउंड काउंटिंग पूरी हो चुकी है.
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates: सुवेंदु अधिकारी को बढ़त
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates: सुवेंदु अधिकारी 600+ वोटों से आगे
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates: BJP उम्मीदवार को बढ़त
रुझानों के मुताबिक, नंदीग्राम में लगातार सुवेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए हैं.
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates: फिर हारेंगी ममता बनर्जी- सुवेंदु अधिकारी
watch | Kolkata: As counting continues, West Bengal LoP and BJP candidate from Nandigram and Bhabanipur, Suvendu Adhikari, says, "In Bhabanipur, the first round was of the Muslim area in which I conceded a deficit of approx 2000 votes. After the second round, which was a Hindu… pic.twitter.com/LvbPhi7qbc
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates: सुवेंदु अधिकारी को बढ़त
रुझानों के मुताबिक, नंदीग्राम विधानसभा सीट पर BJP के सुवेंदु अधिकारी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं.
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates: मतगणना क बीच सुवेेंदु अधिकारी का बयान
watch | Kolkata: On the early trends, West Bengal LoP and BJP candidate from Nandigram and Bhabanipur, Suvendu Adhikari, says, "This time there's a Hindu consolidation, and the way Muslims vote for TMC, they have not done that this time. Some votes have gone to the pro-Muslim… pic.twitter.com/i9DA3Lpq8B
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates: 18 राउंड में पूरी होगी मतों की गिनती
नंदीग्राम विधानसभा चुनाव के लिए 18 राउंड में मतों की गिनती होनी है.
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates:
पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर आज मतगणना जारी है, जहां कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates: BJP के सुवेंदु अधिकारी ने बनाई बढ़त
काउंटिग शुरू होते ही सामने आया पहला रुझान, नंदीग्राम में BJP के सुवेंदु अधिकारी बाकी उम्मीदवारों से आगे चल रहे हैं
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates: काउंटिंग के बीच सुवेंदु अधिकारी का बयान
नंदीग्राम से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने काउंटिंग के बीच कहा- मैंने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की. ईश्वर हमारे साथ हैं. एक ऐसी सरकार आने वाली है जो सनातन धर्म के हितों की रक्षा करेगी.
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates:
नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में 8 बजे से काउंटिग शुरू होगई है.
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates:
नंदीग्राम सीट ने 2021 के विधानसभा चुनाव में पूरे देश का ध्यान खींचा था. भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी को बेहद कम वोटों के अंतर से हराया था.
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates:
नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में काउंटिग शुरू होते ही रुझान सामने आने लगेंगे. इस क्षेत्र से कौन है आगे और कौन पीछे, कुछ ही देर में पता लगेगा.
हिंदी न्यूज़देश[Vote Counting Live] Nandigram Election Result | नंदीग्राम विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: BJP के सुवेंदु अधिकारी की लीड का मर्जिन घटा, अब सिर्फ 1538 वोटों से आगे