I.N.D.I.A में शामिल हुईं 28 पार्टियां, उद्धव ठाकरे बोले- हमारे पास प्रधानमंत्री पद के बहुत उम्मीदवार

india alliance meeting mumbai nana patole press conference

india alliance meeting mumbai nana patole press conference

विज्ञापन

I.N.D.I.A Alliance Meeting Mumbai: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी मीटिंग 31 अगस्त से मुंबई में होने जा रही है। दो दिवसीय मीटिंग के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को I.N.D.I.A के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा- “हमें बहुत खुशी है कि इंडिया गठबंधन की बैठक महाराष्ट्र में होने जा रही है। बेंगलुरु में हम 26 पार्टियां थे, यहां 28 पार्टियां हो गई हैं।”

Advertisment

हमारे पास प्रधानमंत्री पद के बहुत उम्मीदवार: उद्धव ठाकरे 

वहीं शरद पवार ने कहा- कई राज्यों से इस गठबंधन में शामिल होने के आवेदन आ रहे हैं। उससे ऐसा लगता है कि इंडिया गठबंधन प्रभावी भूमिका निभाएगा। पवार ने कहा- मायावती ने अभी भी बीजेपी से अपना कम्यूनिकेशन चालू रखा है। जब तक मायावती का रुख पूरी तरह साफ नहीं होगा तब तक इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा- हमारे पास प्रधानमंत्री पद के बहुत उम्मीदवार हैं, लेकिन एनडीए के पास एक के अलावा कौन है।

दो दिनों में मिल जाएगा सभी सवालों का जवाब 

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा- गैस सिलेंडर के दाम कम हुए हैं। सरकार आगे फ्री गैस भी देगी। ये पब्लिक है, सब जानती है। पूरे महाराष्ट्र में सूखा है। सरकार क्या कर रही है। हां, हमारी विचारधारा अलग है, लेकिन देश की रक्षा करनी है। हमें विकास और आजादी चाहिए। संयोजक के सवाल के जवाब में उद्धव ने कहा- इस सवाल का जवाब मिल जाएगा। परसों हम दोबारा मिल रहे हैं। इसके बाद सभी सवालों का जवाब जनता को मिल जाएगा।

विज्ञापन

बीजेपी हुई हमलावर 

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बीजेपी हमलावर हो गई। महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने इंडिया गठबंधन की आगामी बैठक पर कहा- “मुझे लगता है कि वे इस बात को ध्यान में रखते हुए बैठक आयोजित कर रहे हैं कि पीएम मोदी के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई की तैयारी कर लेंगे। हम लोगों के घरों में जा रहे हैं और इंडिया गठबंधन एक होटल में अपनी बैठक आयोजित कर रहा है। वे बैठक करेंगे, दो दिन आनंद लेंगे और वापस चले जाएंगे।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ