Namo Bharat Train: दिल्ली से मेरठ तक नमो भारत ट्रेन में सफर करने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है. इस कोरिडोर के जिन स्टेशनों (सराय दिल्ली के काले खां, मेरठ में शताब्दी नगर और मोदीपुरम स्टेशन) पर निर्माण का कार्य चल रहा था. वह लगभग पूरा हो चुका है। संभावना है कि आने वाली 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पूरे कॉरिडोर का उद्घाटन कर सकतें है. इसके लिए तैयारी की जा रही है. नमो भारत कॉरिडोर देश का पहला सेमी-हाई स्पीड कॉरिडोर है. नमो भारत ट्रेन दिल्ली (सराय काले खां) से मेरठ (मोदीपुरम) तक जाएगी. कॉरिडोर का 55 किलोमीटर लंबा हिस्से पर पहले से नमो भारत ट्रेन दौड़ रही है. बाकी 27 किलोमीटर लंबे हिस्से पर भी काम लगभग पूरा हो चुका है. हाल ही में नमो भारत ट्रेन का दिल्ली से मेरठ तक सफल ट्रायल भी हो चुका है.
एयरपोर्ट से कम नहीं सराय काले खां स्टेशन
ट्रेन की स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. जिसके कारण दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 82.15 किलोमीटर का सफर मात्र एक घंटे से भी कम समय में सिमट जाएगा. दिल्ली के सराय काले खां में बनाए गए नमो भारत ट्रेन का स्टेशन का काम भी पूरा हो चुका है. इस स्टेशन को काफी संख्या में यात्रियों को संभालने के हिसाब से डिजाइन किया गया. यह स्टेशन 215 मीटर लंबा, 50 मीटर चौड़ा और 15 मीटर ऊंचा बनाया गया है. इसके अलावा पूरे कोरिडोर में यह एकमात्र ऐसा स्टेशन है, जहां 4 ट्रैक और 6 प्लेटफॉर्म का निर्माण किया गया है. इस स्टेशन में मिलने वाली सुविधाएं किसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कम नहीं हैं. इसके अलावा इस स्टेशन पर 18 एस्केलेटर, 5 एंट्री-एग्जिट गेट, 14 लिफ्ट, सीसीटीवी और 6 ट्रैवलेटर यात्रियों की सुविधा मिलेगी. वहीं भविष्य में यह स्टेशन RRTS के अन्य फेजो को भी एक दूसरे से जोड़ने का काम करेगा.
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में NCRTC ने नमो भारत ट्रेन के सैकड़ों पिलर से हटवाए अवैध पोस्टर-बैनर, भेजे जा रहे नोटिस
17 सितंबर को पीएम कर सकतें है उद्घाटन
हाल के समय में यह कॉरिडोर दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ (परतापुर) तक चालू है और अभी तक के रूट में कुल 11 स्टेशन है. NCRTC के प्रवक्ता पूनीत वत्स के अनुसार, हाल ही में दिल्ली सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन का ट्रायल किया गया था, जो सफल रहा है. इस पूरे कॉरिडोर पर दिल्ली के सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ, मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मेरठ में आखिरी स्टेशन मोदीपुरम स्टेशन और मोदीपुरम डिपो को मिलाकर कुल 16 स्टेशन हैं. नमो भारत ट्रेन में फायर एक्सटिंगुइशर, वाई-फाई, डायनामिक रूट मैप, CCTV, व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के लिए स्पेस, इमरजेंसी बटन, रिक्लाइनिंग सीटें, प्लक इन, USB चार्जिंग पॉइंट, गद्देदार सीटें, मैग्जीन होल्डर, कोट स्टैंड, लगेज रखने की सुविधा, डिस्प्ले स्क्रीन, प्रीमियम कोच में रिफ्रेशमेंट के लिए वेंडिंग मशीन भी लगी होगी. उम्मीद जताई जा रही है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पूरे कॉरिडोर का उद्घाटन कर सकतें हैं.
यह भी पढ़ें- IRCTC Update: रक्षाबंधन पर घर जाकर भाई-बहन के साथ मनाना चाहते हैं त्योहार? आज ही बुक करें ट्रेन में टिकट
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
35 mins agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
3 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
5 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines