Namo Bharat Station Stores : नमो भारत स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्टोर खोल दिए गए हैं। यहां अब यात्रियों को ग्रॉसरी से लेकर क्विक मील यानी तैयार खाद्य पदार्थ खरीदने की सुविधा मिलने वाली है। ये स्टोर खोल दिए गए हैं और 24 घंटा यात्री यहां से खरीदारी कर सकते हैं। बता दें कि नमो भारत ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ दक्षिण तक 55 किलोमीटर के क्षेत्र में 11 स्टेशनों पर संचालित हो रही हैं।
स्टोर्स पर क्या क्या मिलेगा?
बताया गया कि नमो भारत स्टेशन पर खोले गये स्टोर्स पर दैनिक जरूरतों को पूरा करने वाली चीजें मिलेंगी। इसके साथ ही किराने का सामान, स्नैक्स, पेय पदार्थ और पर्सनल केयर के भी सामान आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। यात्री जल्दी खरीददारी कर सकें, इसलिए डिजिटल भुगतान की सुविधा दी गई है।
कोका कोला से लेकर इटैलियन बॉक्स तक
रिपोर्ट्स के अनुसार, अब नमो भारत स्टेशन पर अमूल, नेस्कैफे, कोका-कोला और इटैलियन बॉक्स जैसे ब्रांड के कई खाद्य और पेय पदार्थ आउटलेट साहिबाबाद, गाजियाबाद और आनंद विहार स्टेशनों पर पहले ही शुरू किए जा चुके हैं। इसके साथ ही स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एटीएम और स्मार्ट लॉकर की सुविधा दी गई है।
अभी नमो भारत ट्रेन का संचालन मेरठ साउथ से नई दिल्ली के न्यू अशोक नगर के बीच किया जा रहा है लेकिन अब इसका विस्तार मोदीपुरम तक किया जा रहा है। इस 23 किमी कॉरिडोर के विस्तार पर फाइनल टच देने का काम चल रहा है। वहीं अब इस ट्रेन को तीन चरणों में चलाने की तैयारी की गई है। पहले चरण में मेरठ साउथ से शताब्दी नगर, दूसरे चरण में शताब्दी नगर से बेगमपुल तक और फिर तीसरे चरण में बेगमपुल से मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन चलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें : कौन से ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग होता है तेज? लिस्ट में है आपका नाम!
पहला चरण शताब्दी नगर तक का काम मार्च तक, दूसरे चरण का काम बेगमपुल तक अप्रैल-मई और तीसरे चरण में मोदीपुरम तक जून के अंत में पूरा करने की बात कही जा रही है। मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक इस रैपिड रेल लाइन शुरू होने के बाद दिल्ली से मेरठ के बीच की 82 किमी की दूरी महज 50 मिनट में तय होगी।
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
29 mins agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
10 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
11 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
12 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
14 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines