Namo Bharat Rapid Rail Ticket Price : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नमो भारत रैपिड रेल की सौगात दी। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर गुजरात के भुज रेलवे स्टेशन से नमो भारत रैपिड रेल को रवाना किया। पीएम मोदी के उद्घाटन से रेलवे ने वंदे भारत का नाम बदलकर नमो भारत रैपिड रेल कर दिया। यह ट्रेन अहमदाबाद से भुज के बीच 9 स्टेशनों पर रुकेगी और पटरी पर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। आइए जानते हैं नमो भारत रैपिड रेल के किराए से लेकर सबकुछ।
क्या होगा किराया?
- नमो भारत रैपिड रेल का न्यूनतम किराया जीएसटी के साथ 30 रुपये हो सकता है। भुज से अहमदाबाद तक एकतरफा टिकट की कीमत अनुमानित लागत 455 रुपये हो सकती है।
- साप्ताहिक, पखवाड़ा और मासिक सीजन टिकट में भी छूट मिलेगी। प्रति यात्री को टिकट पर क्रमशः 7 रुपये, 15 रुपये और 20 रुपये की छूट दी जा सकती है।
यह भी पढे़ं : तुमने अपना वीडियो देखा? पीएम मोदी ने पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट को ‘चिढ़ाया’
क्या है नमो भारत रैपिड रेल के फीचर्स?
- अहमदाबाद-भुज नमो भारत रैपिड रेल 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 360 किलोमीटर की दूरी 5.45 घंटे में तय करेगी।
- यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी और अंजर, गांधीधाम, भचाऊ, सामाखियाली, हलवद, ध्रांगध्रा, विरमगाम, चांदलोडिया, साबरमती और कालूपुर (अहमदाबाद स्टेशन) पर रुकेगी ।
- नमो भारत रैपिड रेल भुज से सुबह 5.05 बजे चलेगी और सुबह 10.50 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
- इस ट्रेन में 2,058 यात्रियों के खड़े होने और 1,150 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है।
- इस ट्रेन में 12 एयर कंडीशनर कोच हैं और बैठने के लिए गद्देदार सोफे भी लगे हैं।
- अतिरिक्त सुविधाओं में फोन चार्जिंग स्टेशन, सीसीटीवी, सेंट्राइज कंट्रोल ऑटोमेटिक स्लाइडिंग डोर, एलईडी लाइटिंग, टॉयलेट, रूट मैप इंडिकेटर शामिल हैं।
- आम जनता के लिए यह रेल सेवा पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू होगी।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
6 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
7 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
8 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
9 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
11 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines